FIH Hockey Men’s World Cup 2023: हॉकी विश्व कप गत चैंपियन बेल्जियम की टीम पहुंची ओडिशा

गत चैंपियन बेल्जियम की टीम हॉकी विश्व कप में हिस्सा लेने शुक्रवार को ओडिशा पहुंच गयी. बेल्जियम ने चार साल पहले कलिंगा स्टेडियम में विश्व कप जीता था.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ( Photo Credit: Twitter)

भुवनेश्वर, 6 जनवरी : गत चैंपियन बेल्जियम की टीम हॉकी विश्व कप (Team Hockey World Cup) में हिस्सा लेने शुक्रवार को ओडिशा पहुंच गयी. बेल्जियम ने चार साल पहले कलिंगा स्टेडियम में विश्व कप जीता था.

बीजू पटनायक इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर प्रशंसक भारी संख्या में विश्व की नंबर दो टीम से खेल के बड़े सितारों का स्वागत करने के लिए जमा थे. बेल्जियम को पूल बी में जर्मनी, जापान और कोरिया के साथ रखा गया है. वह अपने अभियान की शुरूआत भुवनेश्वर में 14 जनवरी को कोरिया के खिलाफ मुकाबले से करेगा. यह भी पढ़ें : 2023 Men’s FIH Hockey World Cup: राउरकेला में सीएम नवीन पटनायक ने वर्ल्ड कप से पहले हॉकी स्टेडियम का किया उद्घाटन

यदि बेल्जियम की टीम अपना खिताब बरकरार रखने में कामयाब रहती है तो वह पाकिस्तान (1978, 1982), जर्मनी (2002, 2006) और ऑस्ट्रेलिया (2010, 2014) के बाद लगातार दो खिताब जीतने वाली चौथी टीम बन जायेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\