Ind vs Eng: चौथे टेस्ट मैच में भारत की शर्मनाक हार, 1-3 से गंवाई सीरीज

मैन आफ द मैच मोइन अली (71/4) और जेम्स एंडरसन तथा बेन स्टोक्स के दो-दो विकेटों की बदौलत इंग्लैंड ने यहां रोज बाउल स्टेडियम में चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत को 60 रन से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी (Photo: @englandcricket/Twitter)

साउथम्पटन: मैन आफ द मैच मोइन अली (71/4) और जेम्स एंडरसन तथा बेन स्टोक्स के दो-दो विकेटों की बदौलत इंग्लैंड ने यहां रोज बाउल स्टेडियम में चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत को 60 रन से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. भारत एक समय तीन विकेट पर 123 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था, लेकिन इसके बाद उसने आखिरी के सात विकेट 61 रन जोड़कर गंवा दिए. मेहमान टीम चायकाल के बाद 69.4 ओवर में 184 रन पर ऑलआउट हो गई.

इंग्लैंड से मिले 245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 22 रन तक शिखर धवन (17), लोकेश राहुल (0) और चेतेश्वर पुजारा (5) का विकेट गंवा दिए.

इसके बाद कप्तान विराट कोहली (58) और अजिंक्य रहाणे (51) ने बीच चौथे विकेट के लिए 101 रन की शतकीय साझेदारी कर भारत को मुश्किल समय से बाहर निकाला.

हालांकि कोहली अपनी और भारत की पारी को सम्भालने के बाद चायकाल से पहले आउट हो गए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक जमाया। भारतीय कप्तान ने 130 गेंदों पर चार चौके लगाए.

कोहली का विकेट टीम के 123 के स्कोर पर गिरा. उन्हें मोइन अली ने एलेस्टर कुक के हाथों शॉर्ट लेग पर कैच कराया। भारत ने दूसरे सत्र में कोहली के रूप में विकेट खोया और 84 रन जोड़े.

मेहमान टीम ने चायकाल तक चार विकेट पर 126 रन बनाकर कुछ हद तक अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी। लेकिन चायकाल के बाद उसने 58 रन और जोड़कर आखिरी के अपने छह विकेट गंवा दिए.

भारतीय टीम को चायकाल के बाद पहला झटका हार्दिक पांड्या (0) के रूप में लगा। हार्दिक का विकेट टीम के 127 के स्कोर पर गिरा। हार्दिक के आउट होने के बाद ऋषभ पंत (18) भी आक्रामक पारी खेलकर चलते बने.

पंत ने 12 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। 150 के स्कोर पर अपने छह विकेट गंवाने के बाद भारत की अब सारी उम्मीदें रहाणे पर टिकी हुई थी, लेकिन वह भी टीम के 153 के स्कोर पर पवेलियन की ओर चल दिए.

रहाणे ने अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 159 गेंदों पर एक चौका लगाया। भारत का आठवां विकेट 154 के स्कोर पर इशांत शर्मा (0) के रूप में गिरा. मोहम्मद शमी ने 11 गेंदों पर आठ रन बनाए.

रविचंद्रन अश्विन (25) ने जसप्रीत बुमराह (नाबाद 0) के साथ 10वें विकेट के लिए 21 रन जोड़े। अश्विन टीम के आखिरी बल्लेबाज के रूप में 184 के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 36 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया.

मेजबान इंग्लैंड की ओर से मोइन ने मैच में कुल नौ विकेट लिए और उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला.

एंडरसन ने 33 रन पर दो विकेट, स्टोक्स ने 34 रन पर दो विकेट, ब्रॉड ने 23 रन पर एक विकेट और सैम कुरेन ने एक रन पर एक विकेट चटकाए.

इससे पहले, इंग्लैंड ने जोस बटलर (69) की अर्धशतकीय पारी के दम पर अपनी दूसरी पारी में 271 रन बनाया और भारत को जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य दिया.

इंग्लैंड ने चौथे दिन की शुरुआत आठ विकेट के नुकसान पर 260 रन से आगे खेलना शुरू किया और 11 रन और जोड़कर अपने आखिरी के दोनों विकेट गंवाए.

स्टुअर्ट ब्रॉड (0) को खाता खोलने का मौका दिए बगैर शमी ने विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया।

पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज सैम कुरान (46) ने इसके बाद 10वें विकेट के लिए जेम्स एंडरसन (1) के साथ 11 रन जोड़े और इंग्लैंड का स्कोर 271 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर कुरान रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर रन आउट हो गए। सैम के आउट होने के साथ ही इंग्लैंड की दूसरी पारी 271 रनों पर समाप्त हो गई.

भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। इसके अलावा, इशांत शर्मा ने दो विकेट चटके। जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक सफलता हासिल की। कप्तान रूट और सैम रन आउट हुए.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी