ENG vs SA 2nd T20i Records: टी20 मैच में 300 का आंकड़ा पार करते ही इंग्लैंड ने रचा इतिहास

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच शुक्रवार देर रात मैनचेस्टर में दूसरा टी20 मैच खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर 304 रन बनाए. इसके बाद इंग्लैंड ने 146 रन से शानदार जीत दर्ज की. टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहला मौका था, जब किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ 300 रन का आंकड़ा पार हुआ.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (Credit: X/Twitter)

नई दिल्ली, 13 सितंबर : इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच शुक्रवार देर रात मैनचेस्टर में दूसरा टी20 मैच खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर 304 रन बनाए. इसके बाद इंग्लैंड ने 146 रन से शानदार जीत दर्ज की. टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहला मौका था, जब किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ 300 रन का आंकड़ा पार हुआ.

साल 2024 में टीम इंडिया ने हैदराबाद में बांग्लादेश के विरुद्ध 6 विकेट खोकर 297 रन बनाए थे. उसी साल भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में महज एक विकेट खोकर 283 रन बना चुकी थी. अफगानिस्तान ने साल 2019 में आयरलैंड के विरुद्ध 278/3 का स्कोर खड़ा किया था. यह मैच देहरादून में खेला गया. वहीं, साल 2023 में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन विकेट खोकर 267 रन बनाए थे. टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे बड़े स्कोर की बात करें, तो यह कारनामा जिम्बाब्वे के नाम है, जिसने साल 2024 में नैरोबी में चार विकेट खोकर 344 रन बनाए थे. वहीं, नेपाल की टीम साल 2024 में मंगोलिया के खिलाफ 3 विकेट खोकर 314 रन बना चुकी है. यह भी पढ़ें : How To Watch BAN vs SL Asia Cup 2025 Live Streaming: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका एशिया कप मैच से पहले जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से फिल साल्ट ने 60 गेंदों में 141 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 छक्के और 15 चौके देखने को मिले. उनके अलावा जोस बटलर ने 30 गेंदों में 83 रन बनाए, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक ने 41 रन की पारी खेली. विपक्षी खेमे से ब्योर्न फोर्टुइन को दो सफलताएं हाथ लगीं. इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 16.1 ओवरों में 158 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए कप्तान एडन मार्करम ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि फोर्टुइन ने 16 गेंदों में 32 रन की पारी खेली.

इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने तीन शिकार किए, जबकि सैम कर्रन, लियाम डॉसन और विल जैक्स ने 2-2 विकेट निकाले. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 14 सितंबर को नॉटिंघम में आयोजित होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 125 रनों का लक्ष्य, पथुम निसांका और कामिंडु मेंडिस ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Score Update: मैनचेस्टर में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड