Zimbabwe vs Bangladesh, 2nd ODI Match Scorecard: हरारे में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, बेन करन ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
ज़िम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 2nd ODI Match Scorecard Update: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 9 जुलाई को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जा रहा है. पहले वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 141 रनों का सफल बचाव करते हुए बांग्लादेश को 25 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी. अब इस मुकाबले में मेजबान टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरी है, जबकि मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) की अगुवाई वाली बांग्लादेश की टीम सीरीज बराबर करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी है. जिम्बाब्वे की कप्तानी रिचर्ड नगारवा (Richard Ngarava) कर रहे हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: India vs England, 4th T20I Match Winner Prediction: क्या चौथे टी20 में वापसी कर सीरीज बचा पाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 82 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान बांग्लादेश की टीम ने 51 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि जिम्बाब्वे को 31 मैचों में सफलता मिली है. हालांकि मौजूदा सीरीज में जिम्बाब्वे 1-0 की बढ़त बनाए हुए है और घरेलू मैदान पर सीरीज जीतने की कोशिश करेगा.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. जिम्बाब्वे की टीम में ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा, क्रेग एर्विन और रिचर्ड नगारवा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजारबानी और न्यूमैन न्यामहूरी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम में नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, तंजिद हसन और तौहीद हिरदॉय जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और नाहिद राणा जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को चुनौती दे सकते हैं.

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Zimbabwe National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश की टीम के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज बेहद निराशाजनक रहा और महज 66 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद सलामी बल्लेबाज बेन करन और स्टार आलराउंडर सिकंदर रज़ा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 134 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 247 रन बनाए. जिम्बाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज बेन करन ने सबसे ज्यादा नाबाद 111 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान बेन करन ने 135 गेंदों पर नौ चौके लगाए. बेन करन के अलावा ब्रैड इवांस ने नाबाद 58 रन बनाए.

दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम को तास्किन अहमद ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. बांग्लादेश की ओर से तास्किन अहमद और कप्तान मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. तास्किन अहमद और कप्तान मेहदी हसन मिराज के अलावा नाहिद राणा और रिशाद हुसैन ने एक-एक विकेट चटकाए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवरों में 248 रन बनाने हैं. दोनों टीमें अपने-अपने लक्ष्य को हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी: 247/6, 50 ओवर (ब्रायन बेनेट 0 रन, बेन करन नाबाद 111 रन, इनोसेंट कैया 4 रन, क्रेग एर्विन 9 रन, वेसली मधेवेरे 15 रन, सिकंदर रज़ा 33 रन, क्लाइव मदांडे 4 रन और ब्रैड इवांस नाबाद 58 रन.)

बांग्लादेश की गेंदबाजी: (तास्किन अहमद 2 विकेट, नाहिद राणा 1 विकेट, मेहदी हसन मिराज 2 विकेट और रिशाद हुसैन 1 विकेट).

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.