Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Streaming In India: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप स्टेज में अजेय रही और इंग्लैंड, नेपाल तथा इटली को हराकर शानदार फॉर्म में सुपर-8 में पहुंची है. टीम का बल्लेबाजी क्रम मजबूत नजर आ रहा है, जिसमें जॉनसन चार्ल्स, रोवमन पॉवेल और शिमरोन हेटमायर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं. वहीं गेंदबाजी में अकील होसेन, जेसन होल्डर और शमर जोसेफ टीम को मजबूती देते हैं.
Zimbabwe National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 44th Match Live Streaming And Telecast Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 44वां मुकाबला आज यानी 23 फरवरी को जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है, जबकि वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप स्टेज में अजेय रही और इंग्लैंड, नेपाल तथा इटली को हराकर शानदार फॉर्म में सुपर-8 में पहुंची है. टीम का बल्लेबाजी क्रम मजबूत नजर आ रहा है, जिसमें जॉनसन चार्ल्स, रोवमन पॉवेल और शिमरोन हेटमायर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं. वहीं गेंदबाजी में अकील होसेन, जेसन होल्डर और शमर जोसेफ टीम को मजबूती देते हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम ने भी ग्रुप चरण में संतुलित प्रदर्शन किया है. सिकंदर रजा के ऑलराउंड खेल के अलावा ब्लेसिंग मुजराबानी और रिचर्ड नगरावा की तेज गेंदबाजी विपक्षी टीम के लिए चुनौती बन सकती है.
जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs WI T20I Head To Head Record)
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है. वेस्टइंडीज की टीम को तीन मैचों में जीत मिली है. वहीं जिम्बाब्वे ने एक मुकाबला अपने नाम किया है. जिम्बाब्वे की एकमात्र जीत 16 साल पहले आई थी, जब उन्होंने 105 रनों का सफल बचाव किया था. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच खेला गया एकमात्र मुकाबला वेस्टइंडीज ने जीता था. जिम्बाब्वे ने कैरेबियन टीम के खिलाफ एकमात्र जीत 2010 में दर्ज की थी. ऐसे में वह इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर 16 साल बाद दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी.
जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच 44वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (ZIM vs WI T20 World Cup 44th Match Date And Venue)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 44वां मुकाबला आज यानी 23 फरवरी को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले यानी 6:30 बजे होगा.
भारत में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले 44वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (ZIM vs WI T20 World Cup 44th Match Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.
जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच 44वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch ZIM vs WI T20 World Cup 44th Match Live Streaming In India)
जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (JioHotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ZIM vs WI 44th Match Playing Prediction)
जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रेम क्रेमर, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे, तदिवानाशे मरुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगरावा.
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड.
नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.