SL vs ZIM 2nd T20I 2025 Scorecard: जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने श्रीलंका को 80 पर समेटा, हरारे में ध्वस्त हुई लंकाई बैटिंग, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

मेजबान जिम्बाब्वे ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और श्रीलंका को मात्र 80 रनों पर ढेर कर दिया है. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और यह कदम पूरी तरह सही साबित हुआ.

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard: ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 06 सितंबर (शनिवार) को हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जा रहा हैं. जिसमें मेजबान जिम्बाब्वे ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और श्रीलंका को मात्र 80 रनों पर ढेर कर दिया है. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और यह कदम पूरी तरह सही साबित हुआ. पिच पर जहां बल्लेबाजी आसान नहीं लग रही थी, वहीं जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही लंका बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा. नतीजतन, श्रीलंका की टीम 17.4 ओवर में सस्ते में पवेलियन लौट गई. जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर श्रीलंका को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

श्रीलंका की पारी में कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका हैं. सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस केवल 1 रन बनाकर आउट हुए और पथुम निसंका 8 रन ही जोड़ सके. कमिल मिशारा ने 20 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि कप्तान चरीथ असलंका (18) और दासुन शनाका (15) ने थोड़ी कोशिश जरूर की, लेकिन विकेट लगातार गिरते रहे. अन्य बल्लेबाज बमुश्किल दोहरे अंकों तक पहुंच पाए. श्रीलंका का स्कोर 5वें ओवर तक ही 24/3 हो गया और इसके बाद पारी सँभल नहीं पाई. आखिरी 7 बल्लेबाज सिर्फ 43 रन जोड़ सके और पूरी टीम 80 रन पर ढह गई.

वहीं जिम्बाब्वे की गेंदबाजी में सिकंदर राजा सबसे चमकते सितारे बने. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और पूरी लंका पारी को हिला कर रख दिया हैं. ब्रैड इवांस ने भी शानदार गेंदबाजी की और 15 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि ब्लेसिंग मुजारबानी ने 2 विकेट झटके. इसके अलावा सीन विलियम्स और रिचर्ड नगारावा ने शानदार किफायती गेंदबाजी की और लंका बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया. अब जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए केवल 81 रनों का लक्ष्य मिला है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड