क्रिकेट

SL vs ZIM 2nd T20I 2025 Live Toss & Scorecard: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर श्रीलंका को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. वही, श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है

SL vs ZIM 2nd T20I 2025 Live Toss & Scorecard: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर श्रीलंका को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका(Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, Harare Weather Report: ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 06 सितंबर (शनिवार) को हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जा रहा हैं. जिसमें जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान सिकंदर रजा  ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. वही, श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 6 बार श्रीलंका ने बाज़ी मारी है, जबकि ज़िम्बाब्वे को सिर्फ एक मैच में जीत नसीब हुई है. आंकड़े साफ़ तौर पर बताते हैं कि इस प्रारूप में श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन ज़िम्बाब्वे अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर इस बार मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगा. यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 का मिजाज बदलेगी बारिश? जानिए कैसा रहेगा हरारे का मौसम

जिम्बाब्वे ने जीता टॉस

 यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुनयोंगा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, नुवानीदु फर्नांडो, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो

ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 मैच का प्रसारण भारत में टीवी नेटवर्क पर उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि, फैंस जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2025 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).