ZIM vs SL 1st ODI 2025 Live Scorecard: श्रीलंका ने ज़िम्बाब्वे को दिया 299 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य, पथुम निसांका, जेनिथ लियानाज ने खेली ताबड़तोड़ पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 298 रन बनाए. टॉस ज़िम्बाब्वे ने जीता और गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेज़बान टीम को बड़ा लक्ष्य दिया.

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series 2025) का पहला मुकाबला 29 अगस्त(शुकवार) को हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम (Harare Sports Club) में खेला जा रहा है. जिसमें श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 298 रन बनाए. टॉस ज़िम्बाब्वे ने जीता और गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेज़बान टीम को बड़ा लक्ष्य दिया. पहले वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान शॉन विलियम्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

श्रीलंका की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और चौथे ओवर में ही निश्चान मदुश्का खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए. हालांकि इसके बाद पाथुम निसंका ने टीम को संभालते हुए 92 गेंदों पर 76 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाए और टीम को मज़बूत शुरुआत दिलाई. कप्तान कुसल मेंडिस (38) और सदीरा समराविक्रमा (35) ने भी अहम योगदान दिया.

मध्यक्रम में चरित असलंका (6) जल्दी आउट हो गए, लेकिन जानिथ लियानागे और कमिंदु मेंडिस ने तेज़तर्रार पारियां खेलकर पारी को नई दिशा दी. लियानागे ने 47 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, कमिंदु मेंडिस ने मात्र 36 गेंदों पर 57 रन ठोके और 4 चौके व 2 छक्के जड़े. दोनों ने मिलकर अंतिम ओवरों में रनगति को तेज़ किया और श्रीलंका को 298 तक पहुंचाया.

ज़िम्बाब्वे की ओर से गेंदबाज़ी में रिचर्ड नगारावा ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया. उन्होंने 7.4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट झटके. ब्लेसिंग मुज़रबानी, ट्रेवर ग्वांडू, सीन विलियम्स और सिकंदर रज़ा ने 1-1 विकेट हासिल किया. श्रीलंका ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 298 रन बनाए, अब ज़िम्बाब्वे के सामने 299 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Prediction: अहम मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगा भारत, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Preview: आज भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Streaming In India: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\