क्रिकेट

Yuzvendra Chahal New Milestone: युजवेंद्र चहल ने CSK के खिलाफ हैट्रिक लेकर IPL में बनाया,'महारिकॉर्ड', इस मामले में की युवराज सिंह की बराबरी, देखें आंकड़े

युजवेंद्र चहल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया. उन्होंने इस कैश-रिच लीग में अपनी दूसरी हैट्रिक ली. इस मैच में उन्होंने ने केवल तीन ओवर फेकें, जिसमें 32 रन देकर 4 विकेट ले लिया.

Yuzvendra Chahal New Milestone: युजवेंद्र चहल ने CSK के खिलाफ हैट्रिक लेकर IPL में बनाया,'महारिकॉर्ड', इस मामले में की युवराज सिंह की बराबरी, देखें आंकड़े
Yuzvendra Chahal (Photo: IPL/X)

Yuzvendra Chahal New Milestone: युजवेंद्र चहल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया. उन्होंने इस कैश-रिच लीग में अपनी दूसरी हैट्रिक ली. इस मैच में उन्होंने ने केवल तीन ओवर फेकें, जिसमें 32 रन देकर 4 विकेट ले लिया. इसके पहले चहल ने दो ओवर फेकें थे, जिसमें काफी महंगे सभीत हुई थे. किसे लगा था की चहल ओवर में चार विकेट ले लेंगे. अब चहल एक से अधिक हैट्रिक लेने वाले केवल तीसरे गेंदबाज हैं. इससे पहले केवल अमित मिश्रा और युवराज सिंह ही ऐसा कर पाए हैं. मिश्रा ने तीन बार यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है. जबकि चहल और युवराज ने अब टी20 महाकुंभ में दो बार यह उपलब्धि हासिल की है.

यह भी पढें: Prabhsimran Singh New Milestone: प्रभसिमरन सिंह ने रचा इतिहास, इस खास लिस्ट में हुए शामिल, देखें आंकेड़े

चहल ने अपने हैट्रिक के दौरान दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को आउट किए. इसके अलावा उनका इस ओवर में पहला विकेट एमएस धोनी थे. दिलचस्प बात यह है कि ओवर शुरू होने से पहले सीएसके 200 रन के करीब पहुंच गया था और चहल ने शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख पलट दिया. इसके अलावा, धोनी ने ओवर की पहली गेंद पर भी छक्का लगाया था. लेकिन लेग स्पिनर ने अपना संयम बनाए रखते हुए खेल के सबसे छोटे प्रारूप में चौथी बार चेन्नई के कप्तान को आउट किया. चहल ने अपने तीन ओवरों में 4/32 के आंकड़े हासिल किए.

इसके अलावा, चहल आईपीएल इतिहास में पांच बार की चैंपियन चेन्नई के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. जबकि चेपक ने 2008 के बाद से अपनी पहली हैट्रिक देखी. जब लक्ष्मीपति बालाजी ने इतिहास रचा था. मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने सात गेंदों के अंतराल में 184/5 से 190 पर ऑल-आउट हो गई. एक समय ऐसा लग रहा था कि वे सैम कुरेन की शानदार बल्लेबाजी के साथ आसानी से 200 रन का आंकड़ा पार कर लेंगे. सैम कुरेन ने सिर्फ 47 गेंदों पर 88 रन बनाए. लेकिन उनके आउट होते ही रनों पर अंकुश लग गए.

चहल ने हैट्रिक के साथ बनाए कई रिकॉर्ड्स 

चहल चेन्नई के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

चहल आईपीएल में दो अलग-अलग टीमों के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं.

लेग स्पिनर ने एक ही ओवर में चार विकेट लिए और आईपीएल में ऐसा दो बार करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

इससे पहले उन्होंने 2022 में केकेआर के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए यह उपलब्धि हासिल की थी.

चहल आईपीएल में एक से अधिक बार हैट्रिक लेने वाले केवल तीसरे गेंदबाज हैं.

अमित मिश्रा (3 बार) और युवराज सिंह (2 बार) इस अनूठी उपलब्धि को हासिल करने वाले अन्य गेंदबाज हैं.

चहल आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले पीबीकेएस के चौथे गेंदबाज भी हैं.इससे पहले युवराज सिंह, मिश्रा और कुरेन ऐसा करने वाले गेंदबाज थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2025 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).