Prabhsimran Singh New Milestone: प्रभसिमरन सिंह ने रचा इतिहास, इस खास लिस्ट में हुए शामिल, देखें आंकेड़े
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने बुधवार 30 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बाहर करने में अहम भूमिका निभाई. सलामी बल्लेबाज ने सिर्फ 36 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाए.
Prabhsimran Singh New Milestone: पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने बुधवार 30 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बाहर करने में अहम भूमिका निभाई. सलामी बल्लेबाज ने सिर्फ 36 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाए. जिससे पंजाब ने दो गेंद और चार विकेट रहते 191 रनों के कर लिया. प्रभसिमरन सिंह का यह इस सीजन का तीसरा अर्धशतक था. इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया और 41 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली. जिसमें 5 चौके और 4 छक्के लगाए. इस बीच प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ अर्धशतक जड़ते ही एक सर्वकालिक रिकॉर्ड बनाया है. दरअसल, प्रभसिमरन अब कैश-रिच लीग में सबसे अधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अब तक अपने आईपीएल करियर में 44 पारियों में 25.04 की औसत और 151.79 की स्ट्राइक रेट से 1102 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक और छह अर्द्धशतक शामिल हैं.
24 वर्षीय प्रभसिमरन 2019 से टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और पिछले तीन सीजन में 300 से अधिक रन बना चुके हैं. जिसमें मौजूदा सीजन भी शामिल है. इसके अलावा, सलामी बल्लेबाज ने अपने करियर में अब तक केवल पंजाब किंग्स के लिए खेला है. अपने रिकॉर्ड के लिए प्रभसिमरन सिंह ने मनन वोहरा को पीछे छोड़ दिया. जिन्होंने 51 पारियों में 22.1 की औसत और 130.63 की स्ट्राइक रेट से 1083 रन बनाए थे.
वोहरा आईपीएल में चार अलग-अलग टीमों - पीबीकेएस, आरसीबी, आरआर और एलएसजी के लिए खेले और आईपीएल 2023 के बाद से लीग में नहीं खेले हैं. राहुल तेवतिया और आयुष बडोनी, जो क्रमशः गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं. आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में अगले स्थान पर हैं.
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी
| खिलाड़ी | रन |
| प्रभसिमरन सिंह | 1102 रन |
| मनन वोहरा | 1083 रन |
| राहुल तेवतिया | 1063 रन |
| आयुष बडोनी | 886 रन |
इस बीच, प्रभिमसन सिंह ने इस सीजन में अपने बेहतर प्रदर्शन का श्रेय पीबीकेएस के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को दिया. सलामी बल्लेबाज ने अब तक आईपीएल 2025 में 10 मैचों में 346 रन बनाए हैं और सात साल में उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन होने वाला है. उन्होंने मैच के बाद कहा, "जब मुझे शुरुआत मिलती है तो मैं आगे बढ़ना चाहता हूं. सभी खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए सारा श्रेय रिकी सर को जाता है. कप्तान और कोच ने शानदार माहौल बनाया है और हमेशा हमसे बात करते हैं और अगर हमारा दिन खराब होता है तो हमारा समर्थन करते हैं,"
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2025 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

