क्रिकेट

IPL 2025: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, विग्नेश पुथुर चोट के कारण पूरे सीजन से हुए बाहर, इस खिलाड़ी को किया शामिल

टाटा आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुंबई के स्पिनर विग्नेश पुथुर चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे सीजन से बाहर हो गए हैं.

IPL 2025: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, विग्नेश पुथुर चोट के कारण पूरे सीजन से हुए बाहर, इस खिलाड़ी को किया शामिल
विग्नेश पुथुर, रघु शर्मा (Photo: @mipaltan/X)

IPL 2025: टाटा आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुंबई के स्पिनर विग्नेश पुथुर चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे सीजन से बाहर हो गए हैं. कलाई के इस स्पिनर ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ टीम के सीजन के पहले मैच में आईपीएल में डेब्यू किया था और शानदार गेंदबाजी की. पुथुर ने अपने डेब्यू मैच में ही चेन्नई के खिलाफ 3 विकेट चटकाए. जिससे उनकी विविधताओं की कई लोगों ने सराहना की थी. पुथुर ने पांच बार की चैंपियन टीम के लिए इस सीजन में पांच मैच खेले और छह विकेट चटकाए. इस दौरान उनका 18.16 का रहा और इस सीजन में विल जैक्स के बाद एमआई के लिए दूसरा सर्वश्रेष्ठ है. लेकिन इस बीच चोट के कारण अब पुरे सीजन से बाहर हो गए हैं.

यह भी पढें: RR vs MI TATA IPL 2025 Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

 रघु शर्मा को किया शामिल 

इस बीच मुंबई इंडियंस ने उनके स्थान पर दाएं हाथ के लेग-ब्रेक गेंदबाज रघु शर्मा को साइन किया है. 32 वर्षीय रघु शर्मा घरेलू सर्किट में पंजाब और पुडुचेरी के लिए खेल चुके हैं. अब तक उन्होंने 11 प्रथम श्रेणी मैचों में 19.59 की औसत से 57 विकेट लिए हैं. जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/57 रहा है.

रघु शर्मा ने सफेद गेंद के प्रारूप में भी शानदार प्रदर्शन किया है. रघु ने 9 लिस्ट-ए मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 4/37 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ों के साथ 14 विकेट लिए हैं. हालांकि, जब सबसे छोटे प्रारूप की बात आती है तो लेग स्पिनर ने अब तक केवल तीन मैच खेले हैं और इतने ही विकेट लिए हैं. मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये पर साइन किया है.

आज आईपीएल 2025 के 50वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होना है. पांच बार की चैंपियन अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने की उम्मीद करेगी. उन्होंने लगातार पांच मैच जीते हैं और वर्तमान में 12 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं. रॉयल्स पर जीत के साथ उनके पास तालिका में टॉप पर पहुंचने का मौका होगा. हालांकि, मुंबई इंडियंस ने 2012 के बाद से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में जीत हासिल नहीं की है. ऐसे में आज एक कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2025 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).