Yuzvendra Chahal और Dhanashree Verma ने अपना Wedding Video किया शेयर, जमकर नाचते दिखे शिखर धवन

एक बार फिर युजवेंद्र चहल और धनश्री की ये शादी चर्चा में छाई हुई है. दरअसल ये जोड़े ने यूट्यूब पर अपना वेडिंग वीडियो शेयर किया है. जिसमें इन सब की मस्ती देखते ही बन रही है.

(Photo Credits: Instagram)

इंडियन टीम के शानदार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने पिछले साल 22 दिसंबर को अपनी मंगेतर और कोरियोग्राफर धनश्री (Dhanashree Verma) संग शादी रचा ली थी. दोनों के शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुए. जिसके बाद अब एक बार फिर युजवेंद्र चहल और धनश्री की ये शादी चर्चा में छाई हुई है. दरअसल ये जोड़े ने यूट्यूब पर अपना वेडिंग वीडियो शेयर किया है. जिसमें इन सब की मस्ती देखते ही बन रही है. दरअसल जब युजवेंद्र चहल ने शादी रचाई उस दौरान टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे. ऐसे केवल शिखर धवन ही शादी समारोह में पहुंचे थे. जहां वो जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं.

ये वीडियो करीब 7 मिनट के उपर का है. जिसमें संगीत से लेकर हल्दी तक समारोह देखने को मिल रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में युजवेंद्र चहल का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है. तो वहीं वीडियो मे युजवेंद्र संग शिखर धवन भी जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

इस वीडियो में शादी की सभी रस्मों का पालन करते हुए देखा जा सकता है. जिसमें युजवेंद्र चहल और धनश्री बेहद ही कमाल के दिखाई दे रहे हैं.

आपको बता दे कि 9 अप्रैल से आईपीएल का 14वां संस्करण शुरू होने जा रहा है. जिसमें युजवेंद्र चहल बैंगलोर टीम की तरफ से खेलते दिखाई देंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड