Yuvraj Singh: अंतरिक्ष में भेजा गया युवराज सिंह का ऐतिहासिक बल्ला, दिसंबर के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा वीडियो अपलोड

इसके अलावा, युवराज के बल्ले को अंतरिक्ष में भेजकर वीडियो के माध्यम से प्रशंसकों को आकर्षित किया जाएगा, क्योंकि यह अंतरिक्ष में भेजा जाने वाला पहला बल्ला बन गया है. वीडियो कोलेक्सियन की आधिकारिक वेबसाइट पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अपलोड किया जाएगा.

युवराज सिंह (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: भारत (India) के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का ऐतिहासिक बल्ला अंतरिक्ष (Space) में भेजे जाने वाला अब तक का पहला बल्ला बन गया है. युवराज के उस बल्ले को पृथ्वी से अंतरिक्ष में भेजा गया, जिसका इस्तेमाल उन्होंने ढाका (Dhaka) में बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ 2003 के एकदिवसीय मैच (ODI) में अपना पहला शतक लगाने के लिए किया था. इसकी पहल पिछले हफ्ते एशिया (Asia) के एनएफटी बाजार कोलेक्सियन (NFT Market Collexion) और पूर्व भारतीय क्रिकेटर के सहयोग से किया गया था. कंपनी ने युवराज के एनएफटी को जारी करने के लिए उनके साथ भागीदारी की है. IPL 2021: इस दिग्गज खिलाड़ी ने वेंकटेश अय्यर की तुलना Yuvraj Singh से की, कहीं ये बातें

इसके अलावा, युवराज के बल्ले को अंतरिक्ष में भेजकर वीडियो के माध्यम से प्रशंसकों को आकर्षित किया जाएगा, क्योंकि यह अंतरिक्ष में भेजा जाने वाला पहला बल्ला बन गया है. वीडियो कोलेक्सियन की आधिकारिक वेबसाइट पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अपलोड किया जाएगा.

इसे लेकर युवराज ने कहा, मैं विशेष रूप से कोलेक्सियन पर अपनी पहली एनएफटी अंतरिक्ष यात्रा साझा करने के लिए उत्साहित हूं. इस तरह के एक नए मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ना रोमांचक है और मेरे पहले शतकीय बल्ले की तरह अपनी कुछ सबसे कीमती चीजों को साझा करने के लिए उत्सुक हूं."

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा अपने प्रशंसकों के करीब रहना चाहता हूं और मैं कोलेक्सियन के साथ साझेदारी करके खुश हूं कि मैं अपनी क्रिकेट यात्रा से इन कीमती चीजों को उन लोगों के साथ साझा करने में सक्षम हूं, जिन्होंने मुझे हर कदम पर प्यार और प्रोत्साहित किया है."

एनएफटी में क्रिकेटर का 3डी संस्करण होगा और साथ ही उनके प्रिय प्रशंसकों के लिए उनके हस्ताक्षर किए गए पहले शतकीय बल्ले को उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा, युवराज के सभी एनएफटी के लिए एक वर्चुअल एनएफटी संग्रहालय भी बनाया जाएगा, जहां उनके प्रशंसक उनके जीवन की यात्रा का हिस्सा बन सकेंगे. क्रिकेटर के साइन किए गए मर्चेंडाइज को एनएफटी के रूप में प्लेटफॉर्म पर पेश किया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd Semi-Final Match Mini Battle: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच दिखेगी टक्कर, रोमांचक होगा मुकाबला

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

\