क्रिकेट

Independence Day : सेना के जवानों के लिए युवराज सिंह ने दिया यह स्पेशल वीडियो मैसेज, सचिन तेंदुलकर ने भी फ्रीडम फाइटर्स को किया याद

आज पूरा देश आजादी के जश्न मने डूबा हुआ है. भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने देशवासियों को ट्विटर के जरिए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं.

Independence Day : सेना के जवानों के लिए युवराज सिंह ने दिया यह स्पेशल वीडियो मैसेज, सचिन तेंदुलकर ने भी फ्रीडम फाइटर्स को किया याद
युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर (Photo Credits : Facebook)

आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है. भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने देशवासियों को ट्विटर के जरिए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. सिक्सर किंग युवराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने देश के जवानों के लिए एक स्पेशल मैसेज दिया. उन्होंने लिखा कि, " आओ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने साथी देशवासियों की उपलब्धियों का जश्न मनाए और उम्मीद करें कि हमें सब एक साथ काम करते रहें ताकि हमारा तिरंगा उंचाइयों पर लहराता रहे."

पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी इस शुभ अवसर पर देश के फ्रीडम फाइटर्स को याद किया और लिखा कि, " जिंदगी में हर चीज बहुत मुश्किल से हासिल होती है, बिल्कुल हमारी आजादी की तरह. हमारे फ्रीडम फाइटर्स के बलिदान के बिना कभी 'टीम इंडिया' नहीं बनती." हमें यह नहीं समझना चाहिए कि आजादी हमें काफी आसानी से मिली है."

भारतीय टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी.

रोहित शर्मा ने 2 तस्वीरें शेयर की जिनमें दो अखबारों के फ्रंट पेज देखें जा सकते हैं. उन्होंने लिखा कि, "अगर आप इस कुर्बानी का समर्थन नहीं करते हैं, तो आप यह आजादी भी डिजर्व नहीं करते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2018 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).