अन्य खेल

Yashasvi Jaiswal Test Stats In England: टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ों पर एक नजर

दोनों टीमों के बीच 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. इस सीरीज में सबकी नजरें युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर रहेंगी, जो पहली बार इंग्लैड की धरती पर टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे. घरेलू जमीन पर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने दमदार खेल से सबका ध्यान खींचा है.

Yashasvi Jaiswal Test Stats In England: टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ों पर एक नजर
यशस्वी जयसवाल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, Test Series 2025: इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज 20 जून से होने वाला हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. सीरीज पांच मैचों की होगी और इसी के साथ टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC) के नए सीजन का आगाज भी करने जा रही हैं. टीम इंडिया जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट 20-24 जून लीड्स (Leeds) में, दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से 6 जुलाई बर्मिंघम (Birmingham), तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई लॉर्ड्स (Lord's) में, चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई मैनचेस्टर (Manchester) में और पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन (London) में खेला जाएगा. यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah Test Stats In England: इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, टीम इंडिया के घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया है. जिसके बाद अब टीम इंडिया को एक नए कप्तान की तलाश थीं. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिल गया हैं.

दोनों टीमों के बीच 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. इस सीरीज में सबकी नजरें युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर रहेंगी, जो पहली बार इंग्लैड की धरती पर टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे. घरेलू जमीन पर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने दमदार खेल से सबका ध्यान खींचा है. ऐसे में चलिए इंग्लैंड की सरजमीं पर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों एक सीरीज खेली है. इसकी 9 पारियों में यशस्वी जायसवाल ने 89 की शानदार औसत के साथ 712 रन बनाए हैं. इस दौरान यशस्वी जायसवाल के बल्ले से दो शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214* रन रहा है. अपने टेस्ट करियर में यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के ही खिलाफ बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल ने इन पांच टेस्ट मैचों में 68 चौके और 26 छक्के जड़ दिए हैं. यशस्वी जायसवाल का यह पहला इंग्लैंड दौरा होगा.

डब्लूटीसी के तीसरे सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं यशस्वी जायसवाल

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तीसरे सीजन (2023-25) में यशस्वी जायसवाल दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इस सीजन में यशस्वी जायसवाल ने 19 मैचों की 36 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 1,798 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन में 52.88 की उम्दा औसत के साथ बल्लेबाजी की. यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 4 शतक और 10 अर्धशतक निकले और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 214 रन रहा हैं. यशस्वी जायसवाल ने तीसरे सीजन में सबसे ज्यादा 39 छक्के भी जड़े हैं.

भारत से बाहर कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन

भारत से बाहर यशस्वी जायसवाल ने नौ टेस्ट खेले हैं और इसकी 17 पारियों में 44.18 की औसत से 707 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल के बल्ले से दो शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं. यशस्वी जायसवाल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 171 रन रहा है. इस साल यशस्वी जायसवाल ने अब तक महज एक टेस्ट मैच खेला है और 32 रन बनाए हैं. साल 2024 में यशस्वी जायसवाल ने 15 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 29 पारियों में 54.74 की औसत से 1,478 रन बनाए थे.

यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर पर एक नजर

बता दें कि टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. यशस्वी जायसवाल ने अब तक 19 मुकाबले खेले हैं और इसकी 36 पारियों में 52.88 की शानदार औसत के साथ 1,798 रन बनाए हैं. इस दौरान यशस्वी जायसवाल के बल्ले से चार शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 214 रन रहा है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ने 38 मुकाबलों में 58.80 की औसत से 3,822 रन बनाए हैं.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2025 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).