WPL 2024 UP Worriorz Schedule: कब और कहां खेले जाएंगे यूपी वॉरियर्स के सभी मुकाबले, यहां देखें पूरा शेड्यूल
पिछले साल की तरह, डब्लूपीएल 2024 में पांच टीमें एक दूसरे से भिड़ेगी. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के अलावा, गुजरात जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स भी मैदान में होंगे. 4 मार्च तक सभी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे. उसके बाद टूर्नामेंट के बाकी मैचों की मेजबानी दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम करेगा.
UP Worriorz Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग (Women's Premier League) का पूरा शेड्यूल मंगलवार को जारी कर दिया गया है. इस टूर्नामेंट के मुकाबले बेंगलुरू (Bengaluru) और दिल्ली (Delhi) में खेले जाएंगे. डब्लूपीएल (WPL) सीजन 2 का आगाज बेंगलुरू में होगा, जबकि नॉकआउट और फाइनल मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा.
विमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल मंगलवार को ही जारी किया गया है. इस टूर्नमेंट का पहला मैच 23 फरवरी को गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. WPL 2024 Delhi Capitals Schedule: कब और कहां खेले जाएंगे दिल्ली कैपिटल्स के सभी मुकाबले, यहां देखें पूरा शेड्यूल
यूपी वारियर्स बेंगलुरु में शुरुआती मुकाबले में आरसीबी से टकराएगी. एलिसा हीली की अगुवाई वाली यूपी वारियर्स अपने पहले पांच मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि उनके आखिरी तीन मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.
WPL 2024 में यूपी वॉरियर्स का शेड्यूल
24 फरवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम आरसीबी, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू (7:30 PM)
26 फरवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू (7:30 PM)
28 फरवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू (7:30 PM)
01 मार्च- यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात टाइटंस, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू (7:30 PM)
04 मार्च- यूपी वॉरियर्स बनाम आरसीबी, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, दिल्ली (7:30 PM)
07 मार्च- यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली (7:30 PM)
08 मार्च- यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली (7:30 PM)
11 मार्च- यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली (7:30 PM)
पिछले साल की तरह, डब्लूपीएल 2024 में पांच टीमें एक दूसरे से भिड़ेगी. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के अलावा, गुजरात जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स भी मैदान में होंगे. 4 मार्च तक सभी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे. उसके बाद टूर्नामेंट के बाकी मैचों की मेजबानी दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम करेगा.
एलिमिनेटर और फाइनल समेत कुल 22 मैच खेले जाएंगे. अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश मिलेगा, दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला एलिमिनेटर मैच से होगा, जो तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा. कोई डबल-हेडर नहीं है, लीग चरण समाप्त होने तक हर दिन केवल एक डब्लूपीएल मैच निर्धारित है. सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे.
डब्ल्यूपीएल 2024 के लिए यूपी वारियर्स की पूरी टीम: एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ, दानी व्याट , वृंदा दिनेश, साइमा ठाकोर, पूनम खेमनार, गौहर सुल्ताना.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

