क्रिकेट

WPL 2024 Playoff Scenario: हार के बाद भी आरसीबी प्लेऑफ में बना सकती हैं जगह, गुजरात जायंट्स भी रेस में शामिल

महिला प्रीमियर लीग में अब लीग स्टेज के 2 और मुकाबले बचे हैं. दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, लेकिन आखिरी स्पॉट के लिए आरसीबी के साथ-साथ यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स भी रेस में बनी हुई है.

WPL 2024 Playoff Scenario: हार के बाद भी आरसीबी प्लेऑफ में बना सकती हैं जगह, गुजरात जायंट्स भी रेस में शामिल
डब्ल्यूपीएल के कप्तान (Photo Credits: Twitter)

WPL 2024 Playoff Scenario RCB vs MI: महिला प्रीमियर लीग 2024 (Women's Premier League 2024) का लीग स्टेज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. यूपी वारियर्स (UP Warriors) ने तो अपने लीग के सारे मुकाबले खेल चुकी है. वहीं दो टीमों ने प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन तीसरी टीम कौन सी होगी, ये अभी तक फाइनल नहीं हुआ है. अब लीग में दो और मैच बाकी हैं, इन्हीं से तय होगा कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ कौनसी तीसरी तीसरी होगी.

अभी भी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (Royal Challengers Bangalore), गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) और यूपी वॉरियर्स की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. अगर आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर हार भी जाती है तो भी समीकरण ऐसे हैं कि टीम प्लेऑफ में जा सकती है. MI-W vs RCB-W 19th Match WPL 2024 Free Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच

गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को हराकर रोमांचक किया प्लेऑफ का समीकरण

बता दें कि महिला प्रीमियर लीग में सोमवार को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की टीमें आमने सामने थीं. दोनों टीमों के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी था. दोनों टीमें ने जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन आखिर में जीत मिली गुजरात जायंट्स की टीम को ही मिली. गुजरात जायंट्स की जीत से यूपी वॉरियर्स की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद कुछ कम हो गई है, लेकिन इसके बाद भी यूपी की टीम अभी भी रेस में हुई है. हालांकि यूपी वारियर्स की टीम अपने सभी 8 लीग मुकाबले खेल चुकी है.

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स पहले कर चुकी हैं प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

महिला प्रीमियर लीग की अभी की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स दस अंक और सबसे बेहतर रन रेट के आधार पर इस समय पहले पायदान पर काबिज है. वहीं मुंबई इंडियंस के भी 10 अंक हैं और टीम दूसरे पायदान पर है. इन दोनों ही टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं तीसरे स्थान के लिए अभी भी जंग जारी हैं. आज आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच काफी अहम मुकाबला खेला जाना है.

दोनों टीमें इसे जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगी. अगर आज का मैच मुंबई इंडियंस की टीम जीत जाती है तो वो सीधे पॉइंट्स टेबल दूसरे से पहले पायदान पर पहुंच जाएगी. लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम अगर हार जाती है तो भी दूसरे नंबर पर तो रहेगी ही. वहीं अगर आरसीबी आज का मैच जीतते ही टीम प्लेऑफ के और भी करीब पहुंच जाएगी, क्योंकि आरसीबी के पॉइंट्स 6 से बढ़कर 8 हो जाएंगे. लेकिन अगर आरसीबी आज हार भी जाती है तो भी संभावनाएं बनी रहेंगी. बस आरसीबी को बड़े मार्जिन से हार नहीं होनी चाहिए. जिससे आरसीबी का नेट रन रेट यूपी वॉरियर्स से भी नीचे चल जाए.

आखिर मैच तक हो सकती हैं प्लेऑफ की जंग

मुंबई इंडियंस और आरसीबी आज अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगी. आज के मुकाबले से आगे की तस्वीर साफ हो जाएगी. इसके बाद आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा. ये भी मैच दोनों टीमों के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है. आज के मैच का जो भी नतीजा होगा, उसका अ​सर आखिरी मैच पर जरूर दिखाई देगा.

गुजरात जायंट्स के पास फ़िलहाल कुल 4 पॉइंट्स हैं. अगर आज आरसीबी की टीम जीत दर्ज करती है तो यूपी वॉरियर्स के साथ ही गुजरात जायंट्स की उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा, लेकिन अगर आरसीबी की टीम आज का मैच हार जाती है तो गुजरात जायंट्स अपना मैच जीतकर 6 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है. लेकिन प्लेऑफ में जाने के लिए गुजरात को बड़ी जीत दर्ज करनी पड़ेगी, जिससे उसका नेट रन रेट आरसीबी से बेहतर हो जाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2024 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).