WPL 2024: आज से शुरू होगा विमेंस प्रीमियर लीग का महाकुंभ, जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकेंगे मुकाबले

एलिमिनेटर और फाइनल समेत कुल 22 मैच खेले जाएंगे. पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश मिलेगा, दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला एलिमिनेटर मैच से होगा, जो तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा. कोई डबल-हेडर नहीं है, लीग चरण समाप्त होने तक हर दिन केवल एक डब्लूपीएल मैच निर्धारित है. सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे.

डब्ल्यूपीएल के कप्तान (Photo Credits: Twitter)

Women's Premier League 2024: विमेंस प्रीमियर लीग (Women's Premier League) के दूसरे सीजन का आगाज आज यानी 23 फरवरी से होने वाला है. 5 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे. ये डब्ल्यूपीएल (WPL) का दूसरा सीजन हैं. पिछली बार हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था. इस बार भी सभी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. WPL 2024 Opening Ceremony: कार्तिक आर्यन से लेकर शाहिद कपूर तक, ओपनिंग सेरेमनी में ये सितारे दिखाएंगे अपना जलवा; जानें कहां देख सकेंगे लाइव

कहां-कहां खेलें जाएंगे मैच

विमेंस प्रीमियर लीग के मुकाबले 2 चरण में खेले जाएंगे. पहला चरण 23 फरवरी से 4 मार्च तक बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा चरण 5 मार्च से 17 मार्च तक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. डब्लूपीएल सीजन 2 का आगाज बेंगलुरू में होगा, जबकि नॉकआउट और फाइनल मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा.

कितने बजे से शुरू होंगे मैच

विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे. वहीं, शाम 7 बजे दोनों टीम के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगी.

कहां देख सकेंगे मैच

विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से शुरू होंगे. इन सभी मुकाबलों को फैंस स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देख सकेंगे. यदि फैंस फ्री में मैच को मोबाइल पर देखना चाहते हैं, तो सिर्फ मोबाइल में जियो ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा और जियो ऐप पर फैंस इन मुकाबलों का फ्री लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकेंगे. विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला कल 23 फरवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा.

एलिमिनेटर और फाइनल समेत कुल 22 मैच खेले जाएंगे. पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश मिलेगा, दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला एलिमिनेटर मैच से होगा, जो तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा. कोई डबल-हेडर नहीं है, लीग चरण समाप्त होने तक हर दिन केवल एक डब्लूपीएल मैच निर्धारित है. सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे.

ओपनिंग सेरेमनी में नजर आएंगे ये सितारे

इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर शुरू हुए विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे सीजन में बीसीसीआई ने ओपनिंग सेरेमनी की भी तैयारी की है. महिला प्रीमियर लीग 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सुपरस्टार दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. इस दौरान शाहरुख खान भी ओपनिंग सेरेमनी में मौजूद रहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Weather Forecast Today, May 16: देश में भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आज बारिश की संभावना