WPL 2023 DC vs RCB: आज खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें कब-कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त
DC-W Vs RCB-W WPL 2023 Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग में आज दिल्ली कैपिटल्स औरआरसीबी की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में दोनों ही टीमें अपनी जीत दर्ज करने के लिए मैदान में उतरेंगी. आज के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं.
मुंबई: महिला प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) में आज यानी 13 मार्च को 11वां मुकाबला खेला जाएगा. यह दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीमों के बीच शाम 7:30 बजे से होगा. महिला आईपीएल 2023 के सीजन में आरसीबी को अभी भी पहली जीत की तलाश में है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने चार में से तीन मुकाबले जीते हैं. आरसीबी इस टूर्नामेंट में वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी.
आज दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. इस मुकाबले में जहां दिल्ली की टीम की नजर चौथी जीत पर होगी. वहीं आरसीबी की टीम वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. एक तरह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग होंगी तो दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना होंगी. IND vs AUS ODI Series: संजू सैमसन की लगेगी लॉटरी, वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर की जगह मिल सकता है मौका
दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की महिला टीमों के बीच खेला जाने वाला मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. मैच के आधा घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. दिल्ली कैपिटल्स महिला की बात की जाए तो उनके पास कप्तान मेग लेनिंग के अलावा शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में बेहरतीन खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं, आरसीबी टीम की बात की जाए तो उसमें कप्तान स्मृति मंधाना के अलावा दिग्गज आलराउंडर एलिस पेरी, रेनुका सिंह, रिचा घोष और मेगन शूट जैसी बड़े मैच विनर खिलाड़ी मजूद हैं, जो अपने दम पर पूरा खेल पलट सकती हैं.
कहां देखें लाइव मैच
महिला प्रीमियर लीग के सभी मुकाबलों के डिजिटल और टीवी प्रसारण अधिकार वायकॉम-18 ने खरीदे हैं. ऐसे में सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट वायकॉम-18 के स्पोर्ट्स चैनल ‘स्पोर्ट्स-18 1’, ‘स्पोर्ट्स-18 1एचडी’ और ‘स्पोर्ट्स-18 खेल’ पर किया जाएगा. इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर भी फैंस देख सकेंगे.
स्टेडियम में भी महिलाओं की एंट्री है मुफ्त
इस मुकाबले को क्रिकेट फैंस नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में भी जाकर देख सकते हैं. महिला प्रीमियर लीग के सभी मुकाबलों के लिए महिलाओं और लड़कियों की एंट्री फ्री है. पुरुषों के लिए भी मैच टिकट की काफी सस्ती है. महज 100 रुपए में कोई भी पुरुष क्रिकेट फैन इस मुकाबले को ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच का लुफ्त उठा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, मारिजैन कप्प, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस.
आरसीबी: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2023 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

