Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप में इन भारतीय बल्लेबाजों का रहा है दबदबा, सबसे ज्यादा रन बनाने वाली लिस्ट में कौन-कौन शामिल
महिला टी20 विश्व कप 2026 में एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी पर सबकी निगाहें रहेंगी. हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज जैसी अनुभवी बल्लेबाजों से टीम इंडिया को बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. अगर ये खिलाड़ी अपने अनुभव के मुताबिक प्रदर्शन करने में सफल रहती हैं तो भारत पहली बार महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीतने का सपना पूरा कर सकता है.
Women’s T20 World Cup: आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 (ICC Womens T20 World Cup 2026) का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होगी. इस बार कुल 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 14 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों का सामना करेगी. ऐसे में फैंस की नजरें टीम इंडिया के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी. यह भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur Stats In ICC T20 World Cup: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन, बस एक क्लिक पर देखें भारतीय कप्तान के आकंड़ें
महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आइए जानते हैं महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज कौन हैं.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछले कई संस्करणों में शानदार प्रदर्शन किया है और कई बल्लेबाजों ने विश्व कप जैसे बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ी है. मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज जैसी बल्लेबाजों ने टीम इंडिया की सफलता में अहम योगदान दिया है. यही कारण है कि महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ियों की सूची काफी खास बन जाती है.
हरमनप्रीत कौर और मिताली राज संयुक्त रूप से शीर्ष पर
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. उन्होंने 39 मुकाबलों में 25.03 की औसत और 112.21 की स्ट्राइक रेट से 726 रन बनाए हैं. उनके नाम 1 शतक और 4 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन रहा है.
पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने भी 24 मैचों की 23 पारियों में 726 रन बनाए हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 5 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 57 रन रहा है. दोनों बल्लेबाज फिलहाल इस सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हैं.
दूसरे नंबर पर हैं स्मृति मंधाना
भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. स्मृति मंधाना ने साल 2014 से 2024 तक खेले गए छह टी20 विश्व कप संस्करणों में 25 मैचों में 524 रन बनाए हैं. स्मृति मंधाना का औसत 21.83 और स्ट्राइक रेट 114.41 का रहा है. स्मृति मंधाना ने इस दौरान 4 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 87 रन रहा है. स्मृति मंधाना ने महिला टी20 विश्व कप में 65 चौके और 11 छक्के भी जड़े हैं.
जेमिमा रोड्रिगेज ने भी छोड़ी है छाप
साल 2018 में अपना पहला महिला टी20 विश्व कप खेलने वाली जेमिमा रोड्रिगेज इस सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. जेमिमा रोड्रिगेज ने 19 मैचों की 19 पारियों में 407 रन बनाए हैं. जेमिमा रोड्रिगेज का औसत 23.94 और स्ट्राइक रेट 111.81 का रहा है. इस दौरान जेमिमा रोड्रिगेज के बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 59 रन रहा है. जेमिमा रोड्रिगेज ने इस टूर्नामेंट में 41 चौके और एक छक्का लगाया है.
चौथे स्थान पर हैं पूनम राउत
पूनम राउत महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 15 मुकाबलों में 31.25 की औसत और 90.57 की स्ट्राइक रेट से 375 रन बनाए हैं. पूनम राउत के बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 56 रन रहा है. उन्होंने अपने टी20 विश्व कप करियर में 41 चौके लगाए, हालांकि वह एक भी छक्का नहीं जड़ सकीं.
भारतीय बल्लेबाजों से फिर बड़ी उम्मीदें
महिला टी20 विश्व कप 2026 में एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी पर सबकी निगाहें रहेंगी. हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज जैसी अनुभवी बल्लेबाजों से टीम इंडिया को बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. अगर ये खिलाड़ी अपने अनुभव के मुताबिक प्रदर्शन करने में सफल रहती हैं तो भारत पहली बार महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीतने का सपना पूरा कर सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2026 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

