Harmanpreet Kaur Stats In ICC T20 World Cup: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन, बस एक क्लिक पर देखें भारतीय कप्तान के आकंड़ें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच से करेगी. विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी. हरमनप्रीत कौर अपनी बल्लेबाजों से इस अहम टूर्नामेंट में कमाल करना चाहेंगी. इसके साथ-साथ अपनी कप्तानी में भारत को पहला खिताब जिताने का प्रयास करेंगी.
Harmanpreet Kaur Stats In ICC Women's T20 World Cup: आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 (ICC Womens T20 World Cup 2026) का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होगी. इस बार कुल 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 14 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों का सामना करेगी. ऐसे में फैंस की नजरें टीम इंडिया के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी. यह भी पढ़ें: Smriti Mandhana Stats In ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा है स्मृति मंधाना का प्रदर्शन? यहां जानिए भारतीय उपकप्तान के आंकड़े
भारतीय महिला क्रिकेट टीम विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच से करेगी. विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी. हरमनप्रीत कौर अपनी बल्लेबाजों से इस अहम टूर्नामेंट में कमाल करना चाहेंगी. इसके साथ-साथ अपनी कप्तानी में भारत को पहला खिताब जिताने का प्रयास करेंगी. चलिए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन
टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 39 मैच खेले हैं, जिसमें 25.03 की औसत और 112.21 की स्ट्राइक रेट के साथ 726 रन बनाए हैं. हरमनप्रीत कौर ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में एक शतक और चार अर्धशतक भी लगाए हैं. हरमनप्रीत कौर दो पारियों में बिना खाता खोले भी आउट हुई हैं. हरमनप्रीत कौर विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से संयुक्त रूप से सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं. मिताली राज ने भी 726 रन बनाए हैं.
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन
भले ही हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी हो, लेकिन हरमनप्रीत कौर ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया. हरमनप्रीत कौर ने चार पारियों में 133.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 150 रन बनाए थे. इस दौरान हरमनप्रीत कौर ने दो शानदार अर्धशतकीय पारी भी खेली थी. हरमनप्रीत कौर के अलावा कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज 100 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी थी. युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा ने चार पारियों में 105.43 की स्ट्राइक रेट के साथ 97 रन बनाए थे.
बतौर कप्तान कुछ ऐसा रहा है हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 मैचों में 32.06 की औसत और 125.91 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 481 रन बनाए है. इस बीच हरमनप्रीत कौर ने एक शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए हैं. बतौर बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कुल 33 पारियों में 25.03 की औसत और 112.21 की स्ट्राइक रेट के साथ 726 रन बनाए हैं. इस दौरान हरमनप्रीत कौर ने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए.
कुछ ऐसा रहा है हरमनप्रीत कौर का टी20 इंटरनेशनल करियर
टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत ने साल 2009 में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. हरमनप्रीत कौर अब तक 197 मैच खेल चुकी हैं. इसकी 176 पारियों में हरमनप्रीत कौर ने 30.18 की औसत से 4,075 रन बनाए हैं. इस दौरान हरमनप्रीत कौर के बल्ले से एक शतक और 17 अर्धशतक निकले हैं. हरमनप्रीत कौर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है. हरमनप्रीत कौर टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (4,720) और भारत की स्मृति मंधाना (4,333) के बाद तीसरी सबसे ज्यादा रन वाली बल्लेबाज है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2026 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

