Women’s T20 World Cup 2023 IND vs ENG Live Streaming: आज होगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच
महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं, इन टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है. हर ग्रुप की एक टीम अपने ग्रुप की बाकी चार टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलेगी. 10 फरवरी से 21 फरवरी तक ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे.
मुंबई: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 (ICC Women's T20 World Cup 2023) में आज टीम इंडिया (Team India) और इंग्लैंड (England) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें शानदार लय में नजर आ रहीं हैं. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार ये मुकाबला शाम 6:30 बजे खेला जाएगा. दोनों ही टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है. दोनों टीमों के पास चार-चार अंक हैं. आज जो भी टीम जीतेगी वो लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.
टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें ग्रुप-बी में है. इस ग्रुप में पाकिस्तान, आयरलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें भी हैं. पांच टीमों के इस ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेंगी. ऐसे में हर मुकाबला बेहद खास है. David Warner Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा तगड़ा झटका, मोहम्मद सिराज की बाउंसर ने डेविड वॉर्नर को दिल्ली टेस्ट से किया बाहर
टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को हराकर चार अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर हैं. वहीं, चार अंक के साथ इंग्लैंड पहले स्थान पर हैं. टीम इंडिया के मुकाबले इंग्लैंड काफी मजबूत है.
कब और कहां देखें मैच
टीम इंडिया और इंग्लैंड की महिला टीमों का यह मुकाबला सेंट जॉर्ज पार्क, गेकेबेरा में खेला जाएगा. भारत में मैच का प्रसारण शाम 6.30 और रात 10.30 बजे से किया जाएगा. टीम इंडिया के सभी मुकाबले शाम 6.30 बजे से शुरु होंगे. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनल पर मैच का प्रसारण होगा, वहीं डिजनी प्लस हॉटस्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी.
बता दें कि महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं, इन टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है. हर ग्रुप की एक टीम अपने ग्रुप की बाकी चार टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलेगी. 10 फरवरी से 21 फरवरी तक ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद 23 और 24 फरवरी सेमीफाइनल और 26 फरवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना, अंजलि सरवानी, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, स्नेह राणा और शिखा पांडे. (नोट स्मृति मंधाना के बारे में कुछ साफ नहीं हुआ है.)
इंग्लैंड: सोफिया डंकले, डेनिएल व्याट, एलिस कैप्सी, नताली साइवर, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, कैथरीन ब्रंट, चार्लोट डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

