David Warner Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा तगड़ा झटका, मोहम्मद सिराज की बाउंसर ने डेविड वॉर्नर को दिल्ली टेस्ट से किया बाहर
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल जारी हैं.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल जारी हैं. इस बीच ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. मोहम्मद सिराज की बैक टू बैक बाउंसर गेंदों से चोटिल होने के बाद वह इस टेस्ट में अब मैदान पर खेलने के लिए फिट नहीं रह गए हैं. उनकी जगह मैट रेनशॉ को बतौर कनकशन सब्सिट्यूट टीम में शामिल किया गया है.
David Warner out of Delhi Test on Siraj’s bouncer, Matt Renshaw in https://t.co/Io2B3lT9Rn
— YET NEWS (@YETNEWS1) February 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

