Travis Head Record vs India: क्या फिर रोहित सेना का सिरदर्द बनेंगें ट्रेविस हेड या होंगे नाकाम? जानें भारतीय टीम के खिलाफ कैसा हैं स्टार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड

भारतीय टीम के खिलाफ हेड का प्रदर्शन लाजवाब रहा है. चाहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हो, वनडे वर्ल्ड कप हो या फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, हेड ने हर बार भारत के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और तेज स्ट्राइक रेट के कारण भारतीय गेंदबाजों को उन्हें आउट करना आसान नहीं होता.

ट्रेविस हेड (Photo Credit: Twitter)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का पहला सेमीफाइनल 04 मार्च(मंगलवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में  भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम तीनों ग्रुप मैच जीतकर शानदार फॉर्म में है, जबकि स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड को हराने के बाद अपने अगले दो मुकाबलों में बारिश के कारण बिना कोई नतीजा हासिल किए सेमीफाइनल में पहुंची है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती ट्रेविस हेड हो सकते हैं, जिन्होंने हाल के वर्षों में भारत के खिलाफ कई यादगार पारियां खेली हैं. यह भी पढ़े: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल का लाइव टेलीकास्ट? जानिए  कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनलों पर प्रसारण

भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा

ट्रेविस हेड इस समय विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए कई मैच विजयी पारियां खेली हैं. खासकर भारतीय टीम के खिलाफ हेड का प्रदर्शन लाजवाब रहा है. चाहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हो, वनडे वर्ल्ड कप हो या फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, हेड ने हर बार भारत के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और तेज स्ट्राइक रेट के कारण भारतीय गेंदबाजों को उन्हें आउट करना आसान नहीं होता.

वनडे में ट्रेविस हेड का भारतीय टीम के खिलाफ रिकॉर्ड

मैच रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक सर्वश्रेष्ठ स्कोर
9 345 43.12 101.76 1 1 137

टेस्ट क्रिकेट में हेड का भारतीय टीम के खिलाफ प्रदर्शन

मैच रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक सर्वश्रेष्ठ स्कोर
15 1163 46.52 66.87 3 4 163

भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन

मैच रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक सर्वश्रेष्ठ स्कोर
8 255 36.42 150.87 0 1 76

सेमीफाइनल में ट्रेविस हेड से बचना होगी भारत की प्राथमिकता

पिछले कुछ वर्षों में ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं और उनकी स्ट्राइक रेट भी 100 से ऊपर रही है. भारतीय गेंदबाजों के लिए हेड को जल्दी आउट करना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि अगर वह क्रीज पर टिक गए, तो ऑस्ट्रेलिया के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है.

Share Now

Tags

Astrologer Sumit Bajaj AUS AUS vs IND AUS बनाम IND Australia Australia Cricket Team australia national cricket team Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team Australia vs India Australia vs Team India Australia vs Team India Details Champions Trophy Champions Trophy 2025 Champions Trophy 2025 Live Streaming Champions Trophy 2025 Live Telecast Champions Trophy 2025 Semi Final Champions Trophy Semi-Final Cricket Prediction Dubai Cricket Stadium ICC ICC Champions Trophy ICC Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy 2025 Semi Final ICC Champions Trophy Live Telecast ICC चैंपियंस ट्रॉफी ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 Ind IND vs AUS IND vs AUS 2025 Ind vs Aus Live IND vs AUS Live Streaming IND vs AUS Live Telecast India India cricket team INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team India v/s Australia India vs Australia India vs Australia Live India vs Australia Live Streaming India vs Australia Live Telecast live cricket LIVE CRICKET SCORE live cricket streaming Semi Final Match Team India TRAVIS HEAD आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया बनाम टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम क्रिकेट भविष्यवाणी चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल ज्योतिषी सुमित बजाज टीम इंडिया ट्रेविस हेड दुबई क्रिकेट स्टेडियम भारत भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव भारतीय क्रिकेट टीम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर सेमीफाइनल मुकाबला

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\