NEP vs WI 2nd T20I 2025 Preview: दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज करेगी वापसी या नेपाल रचेगी इतिहास? जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, Key प्लेयर्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20I सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 सितंबर (सोमवार) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 08:00 बजे से खेला जाएगा.

वेस्टइंडीज बनाम नेपाल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Nepal National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Preview:  नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच ऐतिहासिक टी20I सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 सितंबर (सोमवार) को यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जाएगा. पहला मैच नेपाल के क्रिकेट इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ, जब रोहित पौडेल की कप्तानी वाली टीम ने ICC पूर्ण सदस्य वेस्टइंडीज को 19 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. पहले मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जिसके बाद नेपाल ने शुरू में दो विकेट गंवाए, लेकिन कप्तान रोहित पौडेल (38 रन) और कुशल मल्ला (30 रन) ने 58 रन की साझेदारी से पारी संभाली. गुलशन झा और दीपेंद्र सिंह ऐरी की छोटी-छोटी पारियों द्वारा नेपाल का स्कोर 148/8 तक पहुंचा. वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर (4/20) और डेब्यू करने वाले नाविन बिडाईसी (3/29) सबसे सफल गेंदबाज रहे. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नेपाल ने रचा इतिहास, हाईवोल्टेज मुकाबले में वेस्टइंडीज को 19 रनों से दी करारी शिकस्त; यहां देखें NEP बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम कभी लय में नहीं आ पाई. टॉप और मिडल ऑर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया। नेपाल के भर्टेल और पौडेल ने निर्णायक मौकों पर विकेट चटकाए. फैबियन एलन (19 रन) और कप्तान अकील होसेन (18 रन) की कोशिशों के बावजूद कैरेबियाई टीम 129/9 पर ही सिमट गई और नेपाल की टीम ने इतिहास रच दिया. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए पारंपरिक रूप से मददगार रही है. छोटे बॉउंड्री पर बड़े शॉट लगाना आसान रहता है, लेकिन बीच के ओवरों में स्पिनर मैच का पासा पलट सकते हैं.

टी20 में नेपाल बनाम वेस्टइंडीज हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स(WI vs NEP Head to Head Records):  नेपाल बनाम वेस्टइंडीज के बिच अब तक एकमात्र टी20 खेला गया है. जो इस सीरीज का पहला T20I नेपाल ने 19 रन से जीता था, यह दोनों टीमों के बीच अब तक का एकमात्र मुकाबला था.

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 2025 मैच के लिए प्रमुख खिलाड़ी (WI vs NEP Key Players To Watch Out): रोहित पौडेल, कुशल मल्ला, कुशल भर्टेल, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, नाविन बिडाईसी जैसे खिलाड़ी इस मैच में सबकी निगाहों का केंद्र होंगे. वेस्टइंडिज के स्टार खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में नेपाल सीरीज जीतकर इतिहास रचना चाहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (WI vs NEP Mini Battle): वेस्टइंडिज बल्लेबाज काइल मेयर्स और नेपाल के तेज गेंदबाज कुशल भर्टेल की टक्कर देखने लायक होगी. वहीं जेसन होल्डर बनाम रोहित पौडेल की भिड़ंत भी मैच का पासा पलट सकती है.

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20I 2025 कब और कहां खेला जाएगा?

नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20I सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 सितंबर (सोमवार) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 08:00 बजे से खेला जाएगा.

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20I का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कब और कहां देखें?

भारतीय दर्शकों के लिए नेपाल बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20I मैच केवल ऑनलाइन FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिए उपलब्ध रहेगा. इस मुकाबले का कोई टेलीविजन प्रसारण नहीं होगा.

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20I संभावित प्लेइंग इलेवन:

नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: कुशल भर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), संदीप जोरा, दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशल मल्ला, करन केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, नंदन यादव, ललित राजवंशी

वेस्टइंडीज  क्रिकेट टीम: काइल मेयर्स, अकीम ऑगस्टे, केसी कार्टी, आमिर जंगू (विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, जेसन होल्डर, फैबियन एलन, अकील होसेन (कप्तान), नाविन बिडाईसी, ओबेड मैकॉय, रेमन सिमंड्स

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 Rankings: क्या टी20 वर्ल्ड कप जीतने या हारने से बदलती है टीमों की रैंकिंग? जानिए टूर्नामेंट के बाद मौजूदा स्थिति

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\