BAN vs SA 1st Test 2024 Day 2 Preview: बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन भी होगा गेंदबाजों के नाम? यहां जानें मौसम का हाल, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज पहले मुकाबले के दूसरे दिन का खेल 22 अक्टूबर(मंगलवार) से ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 PM से खेला जाएगा.

बांग्लादेश (Photo: Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Preview: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज पहला मुकाबला 21 अक्टूबर(सोमवार) से ढाका(Dhaka) के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम(Shere Bangla National Stadium) में खेला जा रहा है. मैच का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा क्योकि आज कुल 16 विकेट गिरे. बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन यह फैसला गलत साबित हुआ. पूरी टीम महज 106 रनों पर सिमट गई. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक, साउथ अफ्रीका ने 140/6 पर किया, जिससे उसे 34 रनों की बढ़त मिल चुकी है. बांग्लादेश के लिए महामुदुल हसन जॉय ने 97 गेंदों पर संघर्षपूर्ण 30 रन बनाए, अफ़्रीकी गेंदबाजों कगिसो रबाडा, वियान मुल्डर और केशव महाराज ने तीन-तीन विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी को तहस-नहस कर दिया. यह भी पढ़ें: पहले दिन का खेल ख़त्म, बांग्लादेश की पूरी टीम 106 रन पर सिमटी, दक्षिण अफ्रीका 6 विकेट खोकर बनाए 140 रन, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

साउथ अफ्रीका की पारी की शुरुआत भी साधारण रही. डि ज़ोर्जी ने 72 गेंदों पर 30 रन बनाए, जबकि स्टब्स ने 27 गेंदों पर 23 रन जोड़े. साउथ अफ्रीका की पारी को एक ओर से तैजुल इस्लाम ने तोड़ा. तैजुल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 ओवरों में 49 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने लगातार अंतराल पर विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की टीम को दबाव में रखा. साउथ अफ्रीका के अन्य प्रमुख बल्लेबाज रयान रिकलटन (27 रन) और डेविड बेडिंघम (11 रन) भी तैजुल की गेंदबाजी का शिकार बने. पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम 140/6 के स्कोर पर है.

SA बनाम BAN पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में मुख्य खिलाड़ी(Key Players To Watch): मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, महामुदुल हसन जॉय, काइल वेरेन, वियान मुल्डर, केशव महाराज ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

 वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज़ काइल वेरेन बनाम बांग्लादेश के गेंदबाज ताइजुल इस्लाम के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं हसन महमूद बनाम केशव महाराज के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाएगा?
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज पहले मुकाबले के दूसरे दिन का खेल 22 अक्टूबर(मंगलवार) से ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 PM से खेला जाएगा.
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल कहां और कैसे देखें?
भारत में बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार FanCode के पास हैं. जिसके वजह से बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट 2024 का प्रसारण भारत के किसी भी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा. जबकि बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच के दूसरे दिन के दौरान ढाका का मौसम रिपोर्ट

बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच का दूसरा दिन 22 अक्टूबर को बांग्लादेश की राजधानी ढाका का मौसम रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को शहर का तापमान दिन में 32 डिग्री सेल्सियस और रात में 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दिन और रात में आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिन में बारिश की संभावना 7% और रात में 8% है. आर्द्रता 69% से 86% के बीच रहेगी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच के दूसरे दिन का पिच रिपोर्ट
दक्षिण अफ्रीका के बांग्लादेश दौरे 2024 का पहला टेस्ट का दूसरा दिन ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. आंकड़ों के अनुसार, यह टेस्ट मैचों में एक उच्च स्कोरिंग मैदान है. लेकिन पहला दिन इसके बिलकुल विपरीत रहा और बांग्लादेश जल्दी सिमट गई. वही, साऊथ अफ्रीका भी कुछ खास नहीं कर पाई. स्टेडियम में सबसे अधिक स्कोर 730/3 है, जो श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ़ एक मुकाबले में बनाया था. सबसे कम स्कोर है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\