IND vs SA 3rd T20I 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनल पर प्रसारण

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मैच के दौरान DD Sports का लोगो “DD Sports 1.0” में बदल जाता है. इस तरह DD Free Dish उपयोगकर्ता बिल्कुल फ्री में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा T20I मैच का सीधा प्रसारण आनंद ले सकेंगे.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs India National Cricket Team Match Live Telecast On DD Sports: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज़ (T20 Series) का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर (रविवार) को धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA Stadium) में शाम 07:00 बजे (IST) से खेला जाएगा. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज़ के प्रसारण अधिकार आधिकारिक ब्रॉडकास्टर्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा. वहीं, इस रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म जिओहॉटस्टार पर भी देखी जा सकती है. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच से पहले जानें हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े

यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि सीरीज़ इस समय 1-1 की बराबरी पर है. दूसरे टी20 में भारत की हार ने सीरीज़ को रोमांचक मोड़ पर ला दिया है और तीसरे मैच में जीत किसी भी टीम को निर्णायक बढ़त दिला सकती है. दक्षिण अफ्रीका ने सभी विभागों में बेहतर प्रदर्शन किया. डी कॉक के अलावा ओटनियल बार्टमैन ने गेंदबाज़ी में कमाल करते हुए चार विकेट चटकाए. मार्को जानसन और लुंगी एनगिडी ने भी भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा. भारत की नाकामी और दक्षिण अफ्रीका की योजनाबद्ध क्रिकेट ने मैच का रुख प्रोटियाज़ के पक्ष में कर दिया.

भारत ने दूसरे टी20 में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में निराश किया. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213/4 का विशाल स्कोर बनाया, जहाँ क्विंटन डी कॉक ने 90 रनों की शानदार पारी खेली। इसके जवाब में भारत 162 पर सिमट गया. तिलक वर्मा, जितेश शर्मा और अक्षर पटेल के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ टिक नहीं सका. शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की लगातार असफलता टीम की कमजोरी बनती जा रही है. गेंदबाज़ी भी उतनी प्रभावी नहीं रही, और गलत लाइन-लेंथ के चलते गौतम गंभीर भी डगआउट में नाराज दिखे.

क्या DD Sports पर उपलब्ध होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा T20I 2025 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट?

हाँ, डीडी स्पोर्ट्स भारत के क्रिकेट मैचों का सीधा प्रसारण प्रदान करता है. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबले का लाइव प्रसारण DD Free Dish उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहेगा. लेकिन ध्यान रहे कि IND vs SA तीसरा T20I 2025 का लाइव टेलीकास्ट DD National (दूरदर्शन नेशनल) पर उपलब्ध नहीं होगा. यह केवल DD Free Dish और डिजिटल टेरेस्ट्रियल टीवी (DTT) पर ही देखा जा सकेगा. यह केबल टीवी या DTH प्लेटफॉर्म जैसे टाटा प्ले, एयरटेल डिजिटल टीवी, डिश टीवी आदि पर उपलब्ध नहीं होगा.

DD Free Dish पर कैसे देखें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा T20I मैच?

सेट-टॉप बॉक्स यूज़र (MPEG-2): DD Sports चैनल नंबर 79 पर उपलब्ध होगा

MPEG-4 सेट-टॉप बॉक्स यूज़र: DD Sports HD चैनल नंबर 116 पर देखा जा सकेगा

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मैच के दौरान DD Sports का लोगो “DD Sports 1.0” में बदल जाता है. इस तरह DD Free Dish उपयोगकर्ता बिल्कुल फ्री में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा T20I मैच का सीधा प्रसारण आनंद ले सकेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\