क्रिकेट

IND vs ENG 3rd T20I 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के चैनल पर प्रसारण

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 2025 मैच का प्रसारण दूरदर्शन नेटवर्क (DD स्पोर्ट्स या DD नेशनल) पर DD फ्री डिश पर उपलब्ध होगा? इससे जुड़े डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल कर सकते है.

IND vs ENG 3rd T20I 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के चैनल पर प्रसारण
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी( मंगलवार) को राजकोट (Rajkot) के निरंजन शाह स्टेडियम (Niranjan Shah Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 07:00 PM से खेला जाएगा. भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. इस रोमांचक श्रृंखला का आनंद दर्शक लाइव टेलीविजन पर उठा सकते हैं. इसके अतिरिक्त, डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज़्नी+ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. इस बीच, भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 2025 मैच का प्रसारण दूरदर्शन नेटवर्क (DD स्पोर्ट्स या DD नेशनल) पर DD फ्री डिश पर उपलब्ध होगा? इससे जुड़े डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल कर सकते है. यह भी पढ़ें: भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 के मिनी बैटल्स में कौन किस पर पड़ेगा भारी, ये खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

दूसरा टी20 चेन्नई के मैदान पर खेला गया, जो बेहद रोमांचक साबित हुआ. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने दो विकेट से जीत दर्ज की. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165/9 का स्कोर बनाया, जिसमें जोस बटलर ने 45 रनों का योगदान दिया. जवाब में भारत के तिलक वर्मा ने नाबाद 72 रनों की पारी खेलकर टीम को मुश्किल हालात में जीत दिलाई. अब देखने वाली बात होगी कि क्या भारत सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना पाता है, या इंग्लैंड वापसी कर सीरीज को रोमांचक मोड़ पर ले जाता है. तीसरे टी20 में भारत बनाम इंग्लैंड खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, ये दिग्गज खिलाड़ी मचाएंगे कोहराम

क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगी भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट?

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार डीडी स्पोर्ट्स को मिल गया हैं, जो भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 2025 मैच का सीधा प्रसारण भी प्रदान करेगा. हालाँकि, डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर भारत के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) यूजर के लिए उपलब्ध होगा. डीडी स्पोर्ट्स पर भारत के मैचों का सीधा प्रसारण केबल टीवी या DTH प्लेटफॉर्म जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिशटीवी आदि पर उपलब्ध नहीं होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).