DC vs LSG, IPL 2025 Match Winner Prediction: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग में होगा कड़क मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी?
दिल्ली की जीत की संभावना ज्यादा मानी जा रही है, क्योंकि टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप और अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को ऋषभ पंत की कप्तानी में कड़ी टक्कर देने की उम्मीद है. मुकाबला रोमांचक होने की पूरी संभावना है.
Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants: दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 चौथा मुकाबला विशाखापट्टनम(Visakhapatnam ) के डॉ जे.एस. राजशेखर रेड्डी अच-वोदका क्रिकेट स्टेडियम(Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला जाएगा, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने हाल के सीजनों में अपना घरेलू मैदान बनाया है. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन नए कप्तान के रूप में अक्षर पटेल को चुना है, जबकि मुख्य कोच की जिम्मेदारी हेमांग बदानी को सौंपी गई है. टीम में करुण नायर, केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा और टी नटराजन जैसे नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जिससे टीम संतुलित नजर आ रही है. यह भी पढ़ें: विशाखापत्तनम में बारिश मचएंगा तांडव? दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानें कैसा रहेगा मौसम
वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान इस बार आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत के हाथों में होगी. टीम में मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, डेविड मिलर, एडेन मार्करम और अब्दुल समद जैसे नए चेहरों की एंट्री हुई है. हालांकि, लखनऊ को अपने तेज गेंदबाजों की फिटनेस को लेकर कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जिससे उनकी योजनाओं पर असर पड़ सकता है.
डीसी बनाम एलएसजी आईपीएल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(DC vs LSG Head-To-Head Record in IPL): आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच की प्रतिद्वंद्विता अभी नई है, लेकिन रोमांचक रही है. 2022 से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली ने दो मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ ने तीन बार जीत दर्ज कर मानसिक बढ़त बना ली है.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स जीत की संभावना(DC vs LSG Match Winner Prediction)
आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीमें आमने-सामने होंगी. विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दिल्ली को हल्की बढ़त मिल रही हैमुकाबले में दिल्ली को हल्की बढ़त मिल रही है.
जीत की संभावना:
दिल्ली कैपिटल्स: 54%
-लखनऊ सुपर जायंट्स: 46%
दिल्ली की जीत की संभावना ज्यादा मानी जा रही है, क्योंकि टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप और अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को ऋषभ पंत की कप्तानी में कड़ी टक्कर देने की उम्मीद है. मुकाबला रोमांचक होने की पूरी संभावना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2025 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

