क्रिकेट

DC vs LSG IPL 2025, Visakhapatnam Weather Update: विशाखापत्तनम में बारिश मचएंगा तांडव? दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानें कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला 24 मार्च को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और पूरे मैच के निर्बाध रूप से खेले जाने की उम्मीद है. मौसम साफ रहेगा और तापमान 28 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

DC vs LSG IPL 2025, Visakhapatnam Weather Update: विशाखापत्तनम में बारिश मचएंगा तांडव? दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानें कैसा रहेगा मौसम

Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants: दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 चौथा मुकाबला विशाखापट्टनम(Visakhapatnam ) के डॉ जे.एस. राजशेखर रेड्डी अच-वोदका क्रिकेट स्टेडियम(Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला जाएगा. इस मुकाबले में ऋषभ पंत और केएल राहुल आमने-सामने होंगे. दिलचस्प बात यह है कि पिछले सीजन तक दोनों खिलाड़ी अलग-अलग टीमों का हिस्सा थे, लेकिन इस बार वे नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे. आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऑलराउंडर अक्षर पटेल करेंगे, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत के हाथों में होगी. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि विशाखापट्टनम में मौसम कैसा रहेगा. यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स खेला जाएगा प्रीमियर लीग का चौथा मुकाबला, जानिए कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी ड्रीम11 विनिंग टीम

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन नए कप्तान के रूप में अक्षर पटेल को चुना है, जबकि मुख्य कोच की जिम्मेदारी हेमांग बदानी को सौंपी गई है. टीम में करुण नायर, केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा और टी नटराजन जैसे नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जिससे टीम संतुलित नजर आ रही है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान इस बार आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत के हाथों में होगी. टीम में मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, डेविड मिलर, एडेन मार्करम और अब्दुल समद जैसे नए चेहरों की एंट्री हुई है. हालांकि, लखनऊ को अपने तेज गेंदबाजों की फिटनेस को लेकर कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जिससे उनकी योजनाओं पर असर पड़ सकता है.

विशाखापट्टनम का मौसम पूर्वानुमान(Visakhapatnam Weather Live)

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला 24 मार्च को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और पूरे मैच के निर्बाध रूप से खेले जाने की उम्मीद है. मौसम साफ रहेगा और तापमान 28 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट

विशाखापट्टनम का एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहता है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 180 के आसपास रहता है, जिससे हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है. गेंदबाजों को यहां रन रोकने के लिए अपनी विविधताओं का इस्तेमाल करना होगा. दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इस मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक संघर्ष देखने को मिल सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2025 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).