NZ vs PAK 2nd T20I 2025 Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में  पाकिस्तान की होगी वापसी या न्यूजीलैंड सीरीज में बनाएगी अजेय बढ़त, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 मार्च(मंगलवार) को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में भारतीय समयानुसार सुबह 6:45 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले होगा.

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड(Photo: @TheRealPCB/X)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज(T20I Series) का दूसरा मुकाबला 18 मार्च(मंगलवार) को डुनेडिन ( Dunedin ) के यूनिवर्सिटी ओवल(University Oval) में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की. अब दोनों टीमें मंगलवार, 18 मार्च को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर दूसरे मैच में आमने-सामने होंगी. कीवी टीम ने पहले मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान को महज 91 रनों पर समेट दिया और फिर इस लक्ष्य को केवल 10.1 ओवर में हासिल कर लिया. यह भी पढ़ें: भारत ने जीता पहला इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का खिताब, जानिए विजेता, रनरअप समेत बाकी टीमों को कितनी मिली इनामी राशि

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. काइल जैमीसन ने मोहम्मद हारिस (0) को विकेटकीपर मिचेल हे के हाथों कैच आउट कराया, जबकि जैकब डफी ने हसन नवाज (0) को डीप थर्ड मैन पर कैच आउट करवाया. इसके बाद जैमीसन ने इरफान खान (1) को भी आउट कर पाकिस्तान को 3 रन पर 3 विकेट के संकट में डाल दिया. कप्तान सलमान आगा (18) और खुशदिल शाह (32) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन पाकिस्तान की टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 91 रन पर सिमट गई। डफी ने 4/14 और जैमीसन ने 3/8 के बेहतरीन आंकड़े दर्ज किए.

92 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत शानदार रही. टिम साइफर्ट ने 44 रन (29 गेंद) की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था. फिन एलेन (29*) और टिम रॉबिन्सन (18*) ने टीम को आसानी से जीत दिलाई. जैमीसन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

टी20 में पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs PAK T20I Head To Head Records): न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 45 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 23 मुकाबलों में जीत हासिल की हैं. जबकि, महज 20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम को जीत मिली है. वहीं, दो मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. न्यूजीलैंड की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम को 13 मैच में जीत और 8 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच दूसरे टी20 मैच के लिए प्रमुख खिलाड़ी (NZ vs PAK Key Players To Watch Out): टिम सीफर्ट, माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, सलमान आगा, खुशदिल शाह, अबरार अहमद ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. यह भी पढ़ें: शार्दूल ठाकुर और शिवम् मावी लखनऊ में होंगे शामिल? मोसिन खान और मयंक यादव की ले सकते जगह, LSG कैंप की वायरल तस्वीरों से मची खलबली 

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(NZ vs PAK Mini Battle): पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज अबरार अहमद और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सीफर्ट के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, जैकब डफी बनाम सलमान आगा भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान दूसरा टी20 2025 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 मार्च(मंगलवार) को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में भारतीय समयानुसार सुबह 6:45 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले होगा.

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान दूसरे टी20 2025 मुकाबले का स्ट्रीमिंग या टेलीकास्ट कहां और कैसे देखें?

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान दूसरे टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध होगी, जहां दर्शक इसे अपने मोबाइल, लैपटॉप और अन्य स्मार्ट डिवाइस पर आसानी से देख सकते हैं.

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान दूसरे टी20 2025 की संभावित प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: टिम सीफर्ट, फिन एलन, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: मोहम्मद हारिस (डब्ल्यू), हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), इरफान खान, शादाब खान, अब्दुल समद, खुशदिल शाह, जहांदाद खान, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद अली, अबरार अहमद

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड