West Indies National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 1st ODI Match Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज और श्रीलंका (WI vs SL) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 3 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जमैका (Jamaica) के किंग्स्टन स्थित सबीना पार्क (Sabina Park) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. श्रीलंका के लिए यह सीरीज नई शुरुआत मानी जा रही है, क्योंकि चरिथ असलंका को कप्तानी से हटाने के बाद कुसल मेंडिस को टीम की कमान सौंपी गई है. वहीं चोट से उबरकर वानिंदु हसरंगा की वनडे टीम में वापसी हुई है. दूसरी तरफ मेजबान वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप करेंगे. टीम में शिमरॉन हेटमायर और अल्जारी जोसेफ की भी वापसी हुई है. श्रीलंका हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से हारकर आ रहा है, जबकि वेस्टइंडीज को अपनी पिछली वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: WI vs SL, 1st ODI Match Live Streaming In India: आज वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला सबीना पार्क में खेला जाएगा. श्रीलंका की टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर जीत दर्ज करना चाहेगी, जबकि वेस्टइंडीज घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा. ऐसे में Dream11 फैंटेसी टीम बनाने वाले फैंस के लिए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है.
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका पिच रिपोर्ट (WI vs SL Pitch Report)
सबीना पार्क की पिच संतुलित मानी जाती है. इस मैदान पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलने की संभावना रहती है. हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं माना जाता, इसलिए पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है. ऐसे में एक रोमांचक और प्रतिस्पर्धी मुकाबला देखने को मिल सकता है.
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका ड्रीम11 टीम सुझाव (WI vs SL Dream11 Team Prediction)
विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, शाई होप
बल्लेबाज: पथुम निसांका, शिमरॉन हेटमायर, चरिथ असलंका, शेरफेन रदरफोर्ड
ऑलराउंडर: वानिंदु हसरंगा, रोस्टन चेज
गेंदबाज: अल्जारी जोसेफ, महीश तीक्षणा, शमार जोसेफ
कप्तान (Captain): वानिंदु हसरंगा
उपकप्तान (Vice Captain): कुसल मेंडिस
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (WI vs SL Top Fantasy Picks)
वानिंदु हसरंगा बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते हैं, इसलिए वह कप्तान के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. कुसल मेंडिस नई जिम्मेदारी के साथ बड़ी पारी खेल सकते हैं. शाई होप घरेलू परिस्थितियों में हमेशा खतरनाक साबित होते हैं. वहीं पथुम निसांका शानदार शुरुआत दिलाने की क्षमता रखते हैं. गेंदबाजी में अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ और महीश तीक्षणा विकेट लेने वाले प्रमुख विकल्प हो सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (WI vs SL 1st ODI Match Playing Prediction)
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), अकीम ऑगस्टे, कीसी कार्टी, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ और शमार जोसेफ.
श्रीलंका: कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, कमिल मिशारा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, कमिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा और असिथा फर्नांडो.
नोट: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY