WI vs SL, 1st ODI Match Live Streaming In India: आज वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 1st ODI Match Live Streaming And Telecast Details: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 3 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जमैका (Jamaica) के किंग्स्टन स्थित सबीना पार्क (Sabina Park) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. इस दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट और तीन टी20 मुकाबले भी खेले जाएंगे. श्रीलंका के लिए यह सीरीज नई शुरुआत मानी जा रही है, क्योंकि कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) को टीम का नया वनडे कप्तान बनाया गया है. वहीं वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के हाथों में होगी. यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या हार्दिक पांड्या ने RCB जॉइन करने का कर लिया फैसला? वायरल तस्वीर का सच आया सामने

श्रीलंका की टीम इस दौरे के लिए काफी मजबूत नजर आ रही है. वानिंदु हसरंगा चोट से उबरकर वनडे टीम में लौटे हैं, जबकि आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान मलिंगा को भी टीम में जगह मिली है. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम में शिमरॉन हेटमायर और अल्जारी जोसेफ की वापसी हुई है. दोनों टीमों के बीच अब तक कड़ी टक्कर देखने को मिली है और इस बार भी रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है.

श्रीलंका फिलहाल आईसीसी पुरुष वनडे टीम रैंकिंग में छठे स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज दसवें स्थान पर मौजूद है. श्रीलंका हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज 2-1 से हारकर आ रही है. वहीं वेस्टइंडीज को अपनी पिछली वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ नई सीरीज की शुरुआत करना चाहेंगी.

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला सबीना पार्क, किंग्स्टन में खेला जाएगा. मेजबान टीम को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा, जबकि श्रीलंका अपनी अनुभवी और संतुलित टीम के दम पर चुनौती पेश करेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका हेड टू हेड (WI vs SL Head To Head)

वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच अब तक 68 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका ने 33 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि वेस्टइंडीज की टीम को 32 मैचों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला.

श्रीलंका की टीम हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज हारकर आ रही है और वापसी की कोशिश करेगी. बल्लेबाजी में कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, चरिथ असलंका और कमिंदु मेंडिस से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा और दुष्मंथा चमीरा टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (WI vs SL 1st ODI Match Date And Venue)

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला आज यानी 3 जून को सबीना पार्क, किंग्स्टन (जमैका) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (WI vs SL 1st ODI Match Live TV Channel Telecast In India)

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला भारत में किसी भी टीवी चैनल पर लाइव प्रसारित नहीं किया जाएगा. फैंस इस मुकाबले का आनंद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ले सकते हैं.

भारत में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch WI vs SL 1st ODI Match Live Streaming In India)

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मैच देखने के लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (WI vs SL 1st ODI Match Playing Prediction)

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), अकीम ऑगस्टे, कीसी कार्टी, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ और शमार जोसेफ.

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, कमिल मिशारा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, कमिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा और असिथा फर्नांडो.

नोट: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.