WI vs PAK 3rd ODI 2025 Preview: वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तानतीसरा वनडे होगा निर्णायक मुकाबला, जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का तीसरा मुकाबला 12 अगस्त(मंगलवार) को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम, तरौबा में भारतीय समयानुसार शाम 07:00 PM बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस आधे घंटे पहले शाम 06:30 PM बजे होगा.

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Dream11 Prediction: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का तीसरा मुकाबला 12 अगस्त(मंगलवार) को त्रिनिदाद (Trinidad) के ब्रायन लारा स्टेडियम, तारूबा (Brian Lara Stadium, Tarouba, Trinidad) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 PM बजे से खेला जाएगा. तीन मैचों की इस वनडे सीरीज़ में फिलहाल 1-1 की बराबरी है. ‘मेन इन ग्रीन’ ने पहला वनडे पांच विकेट से जीतकर बढ़त बनाई थी, जबकि ‘मेन इन मैरून’ ने दूसरे वनडे में पांच विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज़ में वापसी की. इस वनडे सीरीज़ से पहले दोनों टीमें अमेरिका में तीन टी20 मैचों की सीरीज़ में आमने-सामने हुई थीं, जिसे पाकिस्तान ने 2-1 से अपने नाम किया था. अब पाकिस्तान की नज़र तीसरे वनडे को जीतकर सीरीज़ पर कब्ज़ा करने पर होगी, जबकि वेस्टइंडीज घरेलू मैदान पर जीत के साथ सीरीज़ समाप्त करना चाहेगी. निर्णायक वनडे में वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान होगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

वनडे में पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs WI ODI Head To Head): पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 139 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 72 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पाकिस्तान की टीम को महज 64 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, तीन मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला हैं. लेकिन इस सीरीज में पाकिस्तान म्कज्बूत पक्ष नजर आ रही है.

वेस्टइंडीज़ बनाम पाकिस्तान तीसरे वनडे 2025 मैच के प्रमुख खिलाड़ी (WI vs PAK Key Players To Watch Out): वेस्टइंडीज़ की ओर से शाई होप,  रोस्टन चेस, जेडन सील्स पर नज़रें होंगी जो मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज़,  हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं. पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज तीसरे वनडे का खेल बिगड़ेगी बारिश या खिलाड़ी मचाएंगे तांडव? जानिए त्रिनिदाद का मौसम और ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच का मिजाज

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (WI vs PAK Mini Battle): वेस्ट इंडीज़ के बल्लेबाज रोस्टन चेस और पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद नवाज के बीच टक्कर बेहद दिलचस्प होगी. वहीं हसन नवाज़ और जेडन सील्स के बीच मिडिल ऑर्डर में जंग देखने लायक होगी. इसके अलावा ऑलराउंडर सलमान आगा और रोमारियो शेफर्ड के बीच की भिड़ंत भी निर्णायक हो सकती है.

वेस्ट इंडीज़ बनाम पाकिस्तान तीसरा वनडे 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का तीसरा मुकाबला 12 अगस्त(मंगलवार) को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम, तरौबा में भारतीय समयानुसार शाम 07:00 PM बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस आधे घंटे पहले शाम 06:30 PM बजे होगा.

वेस्टइंडीज़ बनाम पाकिस्तान तीसरे वनडे 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में वेस्ट इंडीज़ बनाम पाकिस्तान टीसरे वनडे 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट FanCode ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा. क्रिकेट फैंस मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी के ज़रिए इस रोमांचक मुकाबले का आनंद कहीं से भी उठा सकते हैं. दुर्भाग्यवश इसका प्रसारण टीवी पर उपलब्ध नहीं होगा.

पाकिस्तान बनाम पाकिस्तान तीसरे वनडे 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन:

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, जस्टिन ग्रीव्स, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जेडेन सील्स, जेडीया ब्लेड्स

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, हसन नवाज, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हसन अली, अबरार अहमद

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\