WI vs BAN, 1st ODI Match 2024 Pitch Report And Weather Update: सेंट किट्स में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या बांग्लादेश के गेंदबाज दिखाएंगे अपना जलवा, मैच से पहले यहां जानें वार्नर पार्क की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, और कीसी कार्टी जैसे खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड और शिम्रोन हेटमायर भी बड़े शॉट्स के लिए मशहूर हैं. गेंदबाजी में अल्ज़ारी जोसेफ और गुडाकेश मोटी तेज गेंदबाजी में सफलता दिला सकते हैं, वहीं रोस्टन चेज स्पिन विभाग में अच्छे विकल्प हैं.

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश (Photo Credits: Twitter)

West Indies National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 1st ODI Match 2024 Pitch Report: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 8 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेल जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट किट्स (St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे (Warner Park, Basseterre) में शाम सात बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के हाथों में हैं. जबकि, बांग्लादेश की अगुवाई मेहदी हसन मेराज़ (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं. West Indies vs Bangladesh 1st ODI Match 2024 Live Streaming In India: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच आज खेला पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

यह मैच खासतौर पर बांगलादेश के लिए काफी अहम है, जो अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी तैयारियों में जुटे हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम के पास घरेलू मैदान का फायदा है. वेस्टइंडीज इस सीरीज में बांगलादेश को हराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हाल ही में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 2-1 से जीत हासिल की. अब वेस्टइंडीज की निगाहें बांगलादेश के खिलाफ वनडे सीरीज पर हैं. कप्तान शाई होप के नेतृत्व में वेस्ट इंडीज की टीम अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से बांगलादेश को कड़ी चुनौती देने को तैयार है.

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, और कीसी कार्टी जैसे खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड और शिम्रोन हेटमायर भी बड़े शॉट्स के लिए मशहूर हैं. गेंदबाजी में अल्ज़ारी जोसेफ और गुडाकेश मोटी तेज गेंदबाजी में सफलता दिला सकते हैं, वहीं रोस्टन चेज स्पिन विभाग में अच्छे विकल्प हैं.

हाल ही में बांगलादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2-1 से सीरीज हार कर आ रहीं हैं. अब वेस्ट इंडीज के खिलाफ बांगलादेश अपनी मजबूत वापसी करने के लिए तैयार हैं. कप्तान मेंहदी हसन मिराज ने पिछली कुछ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम जैसे गेंदबाजों के पास अनुभव है. बल्लेबाजी में महमुदुल्लाह और तौहिद ह्रिदॉय से काफी उम्मीदें होंगी. इसके अलावा, जाकर अली विकेटकीपर के रूप में भी महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI vs BAN Head To Head)

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 44 वनडे मुकाबला खेला गया है.इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई हैं. दोनों टीमों ने 21-21 वनडे मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दो मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं.

पिच रिपोर्ट (WI vs BAN Pitch Report)

वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज सेंट किट्स में खेल जाएगा. वार्नर पार्क की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार साबित हो सकती है, लेकिन तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिल सकती है. साल 2018 में वेस्ट इंडीज और बांगलादेश के बीच अंतिम वनडे में कुल 584 रन बने थे, लेकिन इस मैच में रन ज्यादा बनने की उम्मीद है. पिच तेज होगी और यह गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है. इस पिच पर बल्लेबाजी करना ज्यादा फायदा हो सकता है. इस पिच पर आखिरी 11 में से 9 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीते हैं.

मौसम का हाल (Weather Report)

पहले वनडे मैच के दिन हल्की बारिश की संभावना है, और तापमान 30 डिग्री के आस-पास रहेगा. इस दौरान मौसम गर्म रहेगा, लेकिन मैच के दौरान बारिश की रुकावट कम होने की संभावना है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान) (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शिम्रोन हेटमायर, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्ज़ारी जोसेफ.

बांग्लादेश: तंजिद हसन, सोउम्या सरकार, जाकिर हसन, मेंहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहिद ह्रिदॉय, महमुदुल्लाह, जाकर अली (विकेटकीपर), नासुम अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Hatia UNO Viral Video: विवादित वीडियो वायरल होने के बाद हटिया के UNO मोहम्मद अलाउद्दीन हटाए गए, बनाए गए OSD

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

\