VHT 2025-26 Live Streaming: आखिर क्यों नहीं देख पाएंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली के विजय हजारे ट्रॉफी मैचों का लाइव प्रसारण, जानिए स्ट्रीमिंग नहीं उपलब्ध होने का कारण

ब्रॉडकास्टिंग की सुविधा सिर्फ दो स्थानों अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में उपलब्ध कराई गई है. केवल इन्हीं मुख्य वेन्यू पर खेले जाने वाले मुकाबले टीवी पर दिखाए जाएंगे. चूंकि रोहित की मुंबई टीम जयपुर में और विराट की दिल्ली टीम बेंगलुरु में अपने शुरुआती मैच खेल रही है, इसलिए इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण संभव नहीं होगा.

रोहित शर्मा और विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)

Vijay Hazare Trophy 2025-26 Live Telecast: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह खबर जितनी रोमांचक है, उतनी ही निराशाजनक भी हैं. टीम इंडिया के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा(Rohit Sharma) और विराट कोहली(Virat Kohli) 24 दिसंबर(बुधवार) से घरेलू क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं. दोनों खिलाड़ी विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025-26 में अपने-अपने राज्यों की टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे. हालांकि, दुर्भाग्यवश क्रिकेट प्रेमी इन मुकाबलों को न तो टीवी पर और न ही किसी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे. रोहित शर्मा मुंबई की ओर से और विराट कोहली दिल्ली की ओर से इस प्रतिष्ठित वनडे घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. पहले मैच में मुंबई का सामना जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सिक्किम से होगा, जबकि दिल्ली की टीम बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में आंध्र प्रदेश से भिड़ेगी. इसके बाद 26 दिसंबर को मुंबई की टक्कर उत्तराखंड से और दिल्ली की भिड़ंत गुजरात से होगी. विजय हजारे ट्रॉफी में इन दिग्गजों के साथ उतरेगी सभी टीमें, जानिए भारतीय डोमेस्टिक टीमों की पूरी स्क्वाड

दिल्ली के लिए यह सीरीज और भी खास है, क्योंकि विराट कोहली के साथ-साथ स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत(Rishabh Pant) भी इन दो मैचों में टीम का नेतृत्व करेंगे. इतने बड़े नामों की मौजूदगी के बावजूद इन मुकाबलों का प्रसारण नहीं होना फैंस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इसकी वजह टूर्नामेंट का फॉर्मेट और ब्रॉडकास्ट व्यवस्था है. विजय हज़ारे ट्रॉफी में कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं और एक ही दिन 19 मुकाबले एक साथ खेले जाते हैं. ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सीमित मैचों का ही प्रसारण करता है, जैसा कि रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी देखने को मिलता है.

जानिए स्ट्रीमिंग नहीं उपलब्ध होने का कारण

मौजूदा जानकारी के अनुसार, ब्रॉडकास्टिंग की सुविधा सिर्फ दो स्थानों अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में उपलब्ध कराई गई है. केवल इन्हीं मुख्य वेन्यू पर खेले जाने वाले मुकाबले टीवी पर दिखाए जाएंगे. चूंकि रोहित की मुंबई टीम जयपुर में और विराट की दिल्ली टीम बेंगलुरु में अपने शुरुआती मैच खेल रही है, इसलिए इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण संभव नहीं होगा.

हालांकि, टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले COE में ही खेले जाने हैं, जहां ब्रॉडकास्ट की सुविधा मौजूद रहेगी. ऐसे में आगे चलकर रोहित और कोहली के मैच टीवी पर दिखने की उम्मीद बनी हुई है. इससे पहले भी ऐसा उदाहरण सामने आया है, जब विराट कोहली की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद दिल्ली बनाम रेलवे रणजी मैच का प्रसारण आखिरी समय में शुरू किया गया था.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\