PAK Champions Trophy 2025 Semi Finals Qualifying Scenario: भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच पाकिस्तान के लिए क्यों हैं इतना इम्पोर्टेन्ट? जानिए हारी तो कैसे सेमीफाइनल के सपनों पर लगेगा धाक्का

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान को अपने सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. जो ग्रुप ए का सबसे अहम मैच साबित हो सकता है. पाकिस्तान अगर यह मैच हार जाता है, तो उसकी सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी और अगर न्यूज़ीलैंड ने 24 फरवरी को बांग्लादेश को हरा दिया, तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.

भारत बनाम पाकिस्तान

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का पांचवां 23 फरवरी(रविवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान को अपने सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. जो ग्रुप ए का सबसे अहम मैच साबित हो सकता है. पाकिस्तान अगर यह मैच हार जाता है, तो उसकी सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी और अगर न्यूज़ीलैंड ने 24 फरवरी को बांग्लादेश को हरा दिया, तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. यह भी पढ़ें: क्या होगा अगर पाकिस्तान से हार गई टीम इंडिया? जानिए चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कैसे क्वालीफाई करेगी रोहित ब्रिगेड

पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें तभी बरकरार रह सकती हैं जब वे भारत को हराने के बाद 27 फरवरी को रावलपिंडी में बांग्लादेश को भी मात दें. हालांकि, अगर पाकिस्तान भारत से हारता है और बांग्लादेश न्यूज़ीलैंड को हरा देता है, तो मोहम्मद रिज़वान की अगुआई वाली टीम के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का एक मौका रहेगा. इस स्थिति में पाकिस्तान को बांग्लादेश पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी और भारत को न्यूज़ीलैंड को भारी अंतर से हराना होगा ताकि नेट रन रेट के आधार पर पाकिस्तान को बढ़त मिले.

इतिहास पर नजर डालें तो अब तक केवल ऑस्ट्रेलिया ही एकमात्र टीम रही है जिसने सफलतापूर्वक अपने चैंपियंस ट्रॉफी खिताब का बचाव किया है. 2006 में वेस्टइंडीज को हराकर उन्होंने खिताब जीता था और 2009 में न्यूज़ीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी. साथ ही, चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में केवल एक बार किसी मेज़बान टीम ने खिताब जीता है, जब 2002 में भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता घोषित किए गए थे.

अब पाकिस्तान की नज़रें भारत के खिलाफ इस अहम मुकाबले पर टिकी हैं, क्योंकि यह मैच उनके लिए ‘करो या मरो’ जैसा होगा. भारत के खिलाफ हार का मतलब होगा कि पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगेगा, जबकि जीत उनकी राह को आसान कर सकती है.

Share Now

Tags

-Dubai Champions Trophy Champions Trophy 2025 Dream11 Dubai Cricket Ground Stats Dubai International Cricket Stadium Dubai International Stadium England vs Pakistan ICC ICC Champions Trophy ICC Champions Trophy 2025 ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 Ind vs Pak IND vs PAK Dream11 Prediction IND VS PAK ड्रीम11 India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team INDIA VS PAKISTAN India vs pakistan champions trophy match India vs pakistan details India vs Pakistan Head To Head Records India vs pakistan mini battle India vs pakistan streaming Indian national cricket team Indian National Cricket Team Vs pakistan national cricket team ODI Cricket Records ODI Pitch Report Dubai Pakistan Pakistan national cricket team PCB आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्राफी चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम इंडिया ड्रीम11 दुबई दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पाकिस्तान पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत भारत बनाम पाकिस्तान भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच भारत बनाम पाकिस्तान डिटेल्स भारत बनाम पाकिस्तान मिनी बैटल भारत बनाम पाकिस्तान स्ट्रीमिंग भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड इंडिया भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

\