क्रिकेट

Why MS Dhoni Retirement Trending On Google: गूगल पर क्यों ट्रेंड कर रहा है एमएस धोनी का संन्यास? जानिए स्टार क्रिकेटर के IPL को अलविदा कहने की क्या हैं सच्चाई

एमएस धोनी के संन्यास की खबरें महज अफवाहें हैं. धोनी या उनकी मैनेजमेंट टीम की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. दरअसल, यह अफवाहें अप्रैल फूल डे पर सोशल मीडिया पर फैलाई गई हैं.

Why MS Dhoni Retirement Trending On Google: गूगल पर क्यों ट्रेंड कर रहा है एमएस धोनी का संन्यास? जानिए स्टार क्रिकेटर के IPL को अलविदा कहने की क्या हैं सच्चाई
एमएस धोनी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

MS Dhoni Retirement: महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर अफवाहें फिर से जोर पकड़ रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस में इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि क्या यह IPL सीजन धोनी का आखिरी होगा? 28 मार्च 2025 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 50 रन की करारी हार के बाद, कुछ फैंस ने टीम की रणनीति और धोनी के बल्लेबाजी क्रम पर सवाल उठाए. उम्र बढ़ने के साथ धोनी की फिटनेस और बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिला है, जिससे यह अटकलें तेज हो गईं कि क्या उन्होंने अपना संन्यास पहले ही तय कर लिया है. यह भी पढ़ें: MS धोनी के आउट होने पर फूटा लड़की का गुस्सा, देखें फैन का क्यूट वीडियो, गुस्से में Netizens ने बोला सामने होता तो गला ही दबा देती

क्या धोनी ले रहे हैं संन्यास?

फैक्ट चेक के मुताबिक, एमएस धोनी के संन्यास की खबरें महज अफवाहें हैं. धोनी या उनकी मैनेजमेंट टीम की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. दरअसल, यह अफवाहें अप्रैल फूल डे पर सोशल मीडिया पर फैलाई गई हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर कार्तिक ने X (पहले ट्विटर) पर मजाकिया अंदाज में लिखा, "एमएस धोनी फैंस के लिए अप्रैल फूल मुबारक! वे 2020 से ‘रिटायरमेंट वेटिंग क्लब’ के सदस्य हैं"* यह दर्शाता है कि धोनी के संन्यास की खबरें सिर्फ एक मजाक थीं, जिनका कोई ठोस आधार नहीं है.

कब तक खेलेंगे धोनी?

धोनी के करीबी सूत्रों के मुताबिक, वह कम से कम IPL 2026 तक खेलते रहेंगे. एक रिपोर्ट के अनुसार, CSK मैनेजमेंट और खुद धोनी को अपने प्रदर्शन पर पूरा भरोसा है और वे अचानक ही अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं, जैसा कि उन्होंने पहले भी किया था. धोनी का लक्ष्य अपने करियर को शानदार अंदाज में खत्म करना है, और उनकी क्लास को देखते हुए यह साफ है कि जब भी वे संन्यास लेंगे, यह फैसला किसी को पहले से नहीं पता चलेगा. फिलहाल, फैंस के लिए राहत की बात यह है कि "थाला" अभी IPL में नजर आते रहेंगे!

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).