Who Is James Coles? कौन हैं 21 साल के जेम्स कोल्स, द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली. 4.8 करोड़ रुपये में लंदन स्पिरिट ने खरीदा

जेम्स कोल्स इससे पहले द हंड्रेड टूर्नामेंट में सदर्न ब्रेव टीम का हिस्सा रह चुके हैं. इस लीग में उन्होंने अब तक 16 मैच खेले हैं, जिसमें 168 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट भी अपने नाम किए हैं. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगी स्पिन गेंदबाजी की वजह से जेम्स कोल्स को इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है.

जेम्स कोल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

The Hundred Auction 2026: इंग्लैंड की मशहूर क्रिकेट लीग द हंड्रेड के ऑक्शन में 21 साल के युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स ने इतिहास रच दिया है. लंदन स्पिरिट फ्रेंचाइजी ने ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को खरीदने के लिए करीब 4.8 करोड़ रुपये खर्च किए. द हंड्रेड के इस ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल होने के बाद जेम्स कोल्स इस समय क्रिकेट जगत में चर्चा का बड़ा विषय बन गए हैं. ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर जेम्स कोल्स कौन हैं और घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन कैसा रहा है. यह भी पढ़ें: The Hundred Auction 2026 Live Streaming In India: भारत में कहां देखें द हंड्रेड ऑक्शन का लाइव प्रसारण? 240 से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

16 साल की उम्र में किया था फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू

इंग्लैंड के बकिंघमशायर में जन्मे जेम्स कोल्स को इंग्लैंड के उभरते हुए युवा ऑलराउंडर्स में गिना जाता है. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और साथ ही स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. कोल्स ने अपने करियर की शुरुआत ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के यूथ सिस्टम से की थी. उन्होंने साल 2020 में सिर्फ 16 साल की उम्र में ससेक्स के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद से वह लगातार घरेलू क्रिकेट और टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

एसए20 लीग में भी दिखा चुके हैं दम

फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी जेम्स कोल्स ने अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने एसए20 लीग में पिछले सीजन सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते हुए 5 पारियों में 170.78 के स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए थे. इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने 5 विकेट हासिल किए थे. कोल्स इंग्लैंड अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं और आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी खेल चुके हैं.

टी20 क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

टी20 फॉर्मेट में जेम्स कोल्स का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है. उन्होंने अब तक 67 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28.63 की औसत और 148.23 के स्ट्राइक रेट से 1260 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 26.00 की औसत से 50 विकेट भी हासिल किए हैं.

द हंड्रेड में पहले सदर्न ब्रेव का रह चुके हैं हिस्सा

जेम्स कोल्स इससे पहले द हंड्रेड टूर्नामेंट में सदर्न ब्रेव टीम का हिस्सा रह चुके हैं. इस लीग में उन्होंने अब तक 16 मैच खेले हैं, जिसमें 168 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट भी अपने नाम किए हैं. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगी स्पिन गेंदबाजी की वजह से जेम्स कोल्स को इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने रखा 275 रनों का टारगेट, माज़ सदाकत ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\