BAN vs SL Asia Cup 2025 Preview: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका एशिया कप मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 का 5वां मुकाबला 11 सितंबर(शनिवार) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. टॉस शाम 7:30 बजे होगा.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका(Photo Credit: LatestLY)

Bangladesh National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Preview: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 का 5वां मुकाबला 13 सितंबर को अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला जाएगा. एशिया कप 2025 में बांग्लादेश की टीम एक बार फिर मैदान पर उतरने जा रही है. इस बार उनका सामना होगा श्रीलंका से, जो टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी. श्रीलंका वर्तमान में एशिया कप टी20आई की डिफेंडिंग चैंपियन है. 2022 संस्करण में श्रीलंकाई लायंस ने खिताब अपने नाम किया था और अब वे 2025 अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगे. टीम में वानिंदु हसरंगा की वापसी ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत कर दिया है. एशिया कप में ये खिलाड़ी मचा रहे गदर, सेदिकुल्लाह अटल के नाम सर्वाधिक रन, तो कुलदीप यादव के नाम सबसे ज्यादा विकेट, औसत के साथ देखें पूरी लिस्ट

दूसरी ओर, बांग्लादेश ने एशिया कप 2025 में शानदार आगाज किया है. अबू धाबी में खेले गए पहले ग्रुप बी मुकाबले में बांग्लादेश ने हांगकांग चाइना को सात विकेट से मात दी थी. इस मैच में कप्तान लिटन दास ने 39 गेंदों पर 59 रन की विजयी पारी खेली, जिसमें सात चौके शामिल थे. उनकी इस पारी की बदौलत बांग्लादेश ने 144 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. अब बांग्लादेश चाहेगा कि श्रीलंका के खिलाफ भी वही प्रदर्शन दोहराए.

टी20 में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकार्ड्स (BAN vs SL Head to Head Records): अब तक बांग्लादेश बनाम श्रीलंका के बीच अब तक 20 टी20आई मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से श्रीलंका ने 12 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश ने आठ बार जीत दर्ज की है. दोनों के बीच हमेशा कांटे की टक्कर होती हैं

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका एशिया कप 2025 के लिए प्रमुख खिलाड़ी (BAN vs SL Key Players To Watch Out): बांग्लादेश बनाम श्रीलंका एशिया कप 2025 लिटन दास, चरित असलंका, मुस्तफिजुर रहमान, महीश तीक्षणा, दासुन शनाका, महेदी हसन ऐसे नाम हैं जिनपर सबकी नज़रें टिकी होंगी. जो कभी भी मैच का पासा पलट सकते हैं.

 

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (BAN vs SL Mini Battle): बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज लिटन दास और श्रीलंका के गेंदबाज महीश तीक्षणा की भिड़ंत दिलचस्प रहेगी. वहीं मुस्तफिजुर रहमान बनाम चरित असलंका की टक्कर भी मैच के नतीजे को प्रभावित कर सकती है.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका एशिया कप 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 का 5वां मुकाबला 13 सितंबर(शनिवार) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. टॉस शाम 7:30 बजे होगा.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका एशिया कप 2025 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

भारतीय दर्शकों के लिए बांग्लादेश बनाम श्रीलंका एशिया कप 2025 मैच का आधिकारिक प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर होगा. यह मैच Sony Sports टीवी चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. वहीं, बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. दर्शकों को लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए SonyLIV का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका एशिया कप 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन:

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: चरित असलंका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निशंका, कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, महीश तीक्षणा, नुवान तुषारा

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान व विकेटकीपर), तंजीद हसन तमीम, शमीम हुसैन, तौहीद हृदय, जकर अली, महेदी हसन, तास्किन अहमद, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े