Team India Full Schedule at Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कब और कहां खेला जाएगा भारतीय क्रिकेट टीम के सभी मुकाबले, जानें टाइम टेबल और वेन्यू के साथ पूरा शेड्यूल 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास 1998 से शुरू हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार इस खिताब को जीत चुके हैं. पिछली बार 2017 में पाकिस्तान ने इसे जीता था. इस बार की चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान का मौका होगी.

भारतीय क्रिकेट टीम( Photo Credit: X/@BCCI)

Team India Full Schedule at Champions Trophy 2025: कई महीनों के विवाद और चर्चाओं के बाद, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेज़बानी पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मिलकर करेंगे। यह निर्णय आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच लंबे समय से चल रहे विचार-विमर्श के बाद हाइब्रिड मॉडल के तहत लिया गया. इस हाइब्रिड मॉडल के अनुसार, भारतीय टीम के सभी मैच यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. यदि भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है, तो ये मुकाबले भी दुबई में ही होंगे. हालांकि, यदि भारत इन मैचों में क्वालीफाई नहीं करता है, तो ये मैच पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित किए जाएंगे. यह भी पढ़ें: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन दुबई होगा भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, यहां देखें फुल फिक्स्चर

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास 1998 से शुरू हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार इस खिताब को जीत चुके हैं. पिछली बार 2017 में पाकिस्तान ने इसे जीता था. इस बार की चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान का मौका होगी. यह भी पढ़ें: श्रीलंका क्रिकेट टीम क्यों नहीं हैं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा? यहां जानें टूर्नामेंट में उनकी गैरमौजूदगी की वजह!

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर खास नजर

23 फरवरी को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जो टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है. यह मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होगा, क्योंकि दोनों देशों के बीच इस तरह के मुकाबले दुर्लभ होते हैं. भारत चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए में है, जिसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीमें शामिल हैं. भारत का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है.

भारत का शेड्यूल:

तारीख मैच समय (IST) स्थान
20 फरवरी 2025 बांग्लादेश बनाम भारत दोपहर 2:30 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
23 फरवरी 2025 पाकिस्तान बनाम भारत दोपहर 2:30 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
2 मार्च 2025 न्यूजीलैंड बनाम भारत दोपहर 2:30 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

फाइनल और सेमीफाइनल की व्यवस्था

4 मार्च को पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा, जिसमें भारत के क्वालीफाई करने की स्थिति में यह मुकाबला यहीं आयोजित होगा. दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा. फाइनल 9 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा, लेकिन यदि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तो यह मुकाबला दुबई में आयोजित किया जाएगा.

Share Now

Tags

BCCI Board of Control for Cricket in India Champions Trophy Champions Trophy 2025 Champions Trophy 2025 Fixtures Champions Trophy 2025 Full Schedule Champions Trophy 2025 Schedule ICC Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy 2025 Full Schedule icc champions trophy 2025 schedule ICC ICC Champions Trophy Ind vs Pak India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team India Schedule INDIA VS PAKISTAN International Cricket Council Pakistan Pakistan Cricket Board Pakistan National Cricket Team vs India National Cricket Team PCB Team India Full Schedule अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 कार्यक्रम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पूर्ण कार्यक्रम चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 कार्यक्रम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पूर्ण कार्यक्रम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फिक्स्चर टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम पाकिस्तान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पीसीबी बीसीसीआई भारत भारत का कार्यक्रम भारत बनाम पाकिस्तान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\