WI W vs SA W 2nd T20I 2025 Scorecard: वेस्टइंडीज़ महिला टीम ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर सीरीज़ 1-1 से की बराबर, यहां देखें मैच का फुल स्कोरकार्ड

दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज़ महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 6 विकेट से हरा दिया. इस मैच में वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और दक्षिण अफ्रीका को 20 ओवर में 113/6 रनों पर रोक दिया. जवाब में कप्तान हेले मैथ्यूज़ की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज़ ने 4 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया.

West Indies Women(Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies Women's Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Match Scorecard: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज(WI-W vs SA-W T20I Series 2025) का दूसरा मुकाबला 22 जून (रविवार) को बारबाडोस (Barbados) के केव हिल स्थित थ्री डब्ल्यूज ओवल (Three Ws Oval, Cave Hill) मैदान पर खेला जा रहा हैं. दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज़ महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 6 विकेट से हरा दिया. इस मैच में वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और दक्षिण अफ्रीका को 20 ओवर में 113/6 रनों पर रोक दिया. जवाब में कप्तान हेले मैथ्यूज़ की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज़ ने 4 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया. दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम ने वेस्टइंडीज़ के सामने रखा मात्र 114 रन का लक्ष्य, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज़ी शुरुआत से ही संघर्ष करती नज़र आई. कप्तान लॉरा वूल्वार्ड्ट ने 16 रन बनाए, जबकि ताज़मिन ब्रिट्स और मरिज़ाने कैप जल्दी आउट हो गईं. नादिन डी क्लार्क ने 20 रन बनाए लेकिन रन गति धीमी रही. आखिरी ओवरों में एनरी डर्कसेन ने 17 गेंदों में 21* रनों की पारी खेलकर स्कोर को 113 तक पहुंचाया. वेस्टइंडीज़ के लिए अफी फ्लेचर (4 ओवर, 13 रन, 2 विकेट) और करिश्मा रामहरैक (4 ओवर, 25 रन, 2 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज़ रहीं. कप्तान हेले मैथ्यूज़ ने भी 1 विकेट लिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज़ की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही, लेकिन कप्तान हेले मैथ्यूज़ एक छोर पर डटी रहीं. उन्होंने 56 गेंदों में 63 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. कियाना जोसेफ ने 17 और जनीलिया ग्लासगो ने 17 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से नॉनकुलुलेको मलाबा ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि मसाबाता क्लास और अयाबोंगा खाका को 1-1 विकेट मिला. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज़ ने सीरीज़ में वापसी कर ली है और अब दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं.

Share Now

Tags

Cricket News Hindi Dream11 Fancode Live Streaming FanCode लाइव स्ट्रीमिंग Marizanne Kapp comeback South Africa (Women) South Africa Women Cricket Team South Africa Women’s National Cricket Team T20 सीरीज़ बराबरी Three W's Oval Barbados West Indies Women West Indies Women Cricket Team West Indies Women vs South Africa Women West Indies Women vs South Africa Women live telecast West Indies women's cricket team West Indies Women's Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team West Indies Women's Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Telecast West Indies Women's Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Match Scorecard Where to watch match in India Where To Watch West Indies Women's Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Telecast WI vs SA Women 1st T20I live telecast India WI W vs SA W WI W vs SA W 2025 WI-W vs SA-W 2nd T20I 2025 WI-W vs SA-W Dream11 WI-W vs SA-W Dream11 Team Prediction WI-W vs SA-W Live Score WI-W vs SA-W Toss Time WI-W vs SA-W लाइव स्कोर Women's Cricket Series 2025 Women's T20 Match क्रिकेट समाचार हिंदी थ्री डब्ल्यूज ओवल बारबाडोस दक्षिण अफ्रीका (महिला) दक्षिण अफ्रीका महिला टीम दूसरा टी20 मैच पहले टी20 भारत में कहां देखें मैच मरिज़ाने कैप वापसी महिला क्रिकेट 2025 महिला क्रिकेट सीरीज़ 2025 महिला टी20 मैच वेस्टइंडीज महिला वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज महिला टीम वेस्टइंडीज महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला पहला वनडे 2025 साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम हेले मैथ्यूज़ अर्धशतक

\