IND vs WI 2nd Test 2025 Day 3 Scorecard, Inings Break: वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रनों पर सिमटी, भारत से 270 रन पीछे कैरिबियन टीम खेलेगी फॉलो-ऑन, कुलदीप यादव ने खोला पंजा

टीम इंडिया ने पहली पारी में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 518/5 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी. दूसरे दिन वेस्टइंडीज का स्कोर 43 ओवर में 140-4 था. आज टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 248 रनों पर ऑलआउट कर दिया हैं. तीसरे दिन के दूसरे सत्र तक मेहमान टीम पहली पारी के आधार पर 270 रनों से पीछे है.

भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा और अंतिम मुकाबला 10 अक्टूबर (शुक्रवार) से दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसके दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 518/5 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी. दूसरे दिन वेस्टइंडीज का स्कोर 43 ओवर में 140-4 था. आज टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 248 रनों पर ऑलआउट कर दिया हैं. तीसरे दिन के दूसरे सत्र तक मेहमान टीम पहली पारी के आधार पर 270 रनों से पीछे है. जिसके वजह से कैरिबियन टीम फॉलो-ऑन खेलेगी. अब  भारतीय स्पिनरों और गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैरेबियाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. वेस्टइंडीज ने 8 विकेट खोकर बनाए 217 रन, भारत से अभी 301 पीछे, यहां देखें तीसरे दिन का स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज की शुरुआत कमजोर रही. जॉन कैंपबेल 10 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का शिकार बने. चंदरपॉल (34) और अथनाज़े (41) ने थोड़ी कोशिश की, लेकिन टीम को मजबूती नहीं दे सके. शाई होप ने 36 रन जोड़े जबकि कप्तान रोस्टन चेज़ बिना खाता खोले आउट हो गए. विकेटकीपर इमलाच ने 21 और जस्टिन ग्रीव्स ने 17 रन बनाए। निचले क्रम में एंडरसन फिलिप (24*) और खैरी पियरे (23) ने कुछ देर टिकने की कोशिश की. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 26.5 ओवर में 82 रन देकर 5 विकेट झटके हैं. रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने एक-एक सफलता दर्ज की हैं.

भारत की पहली पारी

भारत ने पहली पारी में दमदार प्रदर्शन करते हुए 518/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया. कप्तान शुभमन गिल ने शानदार नेतृत्व और बल्लेबाज़ी का नमूना पेश करते हुए 196 गेंदों पर नाबाद 129 रनों की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उनके साथ पारी की शुरुआत करने वाले यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर अपने फॉर्म का जलवा दिखाया और 258 गेंदों पर 175 रन बनाए. उनकी पारी में 22 चौके शामिल रहे, हालांकि वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे. केएल राहुल ने भी अच्छी शुरुआत की और 38 रन बनाए, जबकि साई सुदर्शन ने 87 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. नितीश कुमार रेड्डी ने 43 रन बनाए और टीम को तेजी दिलाई. विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने धैर्यपूर्ण 44 रन जोड़कर स्कोर को मजबूती दी.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जोमेल वॉरिकन रहे, जिन्होंने 34 ओवर में 98 रन देकर 3 विकेट चटकाए. कप्तान रोस्टन चेस को एक विकेट मिला जबकि बाकी गेंदबाज नाकाम रहे. खैरी पियरे ने 30 ओवर में 120 रन लुटाए और कोई सफलता नहीं मिली. भारत की यह पारी विपक्ष पर भारी दबाव बनाने में सफल रही और मैच में बढ़त मजबूत हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\