West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया, रोमारियो शेफर्ड ने चटकाए 5 विकेट, यहां देखें WI बनाम SCO मैच का स्कोरकार्ड
वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 7 फरवरी से हो गया हैं. टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens) में खेला गया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया हैं. वहीं, स्कॉटलैंड की टीम पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हैं. इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहें हैं. जबकि, स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Streaming In India: कल न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (West Indies Cricket Team vs Scotland National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 54 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 182 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से शिम्रोन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 64 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान शिम्रोन हेटमायर ने महज 36 गेंदों पर दो चौके और छह छक्के लगाए. शिम्रोन हेटमायर के अलावा ब्रैंडन किंग ने 35 रन बनाए.

दूसरी तरफ, स्कॉटलैंड की टीम को माइकल लीस्क ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैड करी ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. ब्रैड करी के अलावा माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन और सफयान शरीफ ने एक-एक विकेट चटकाए. स्कॉटलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 183 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 37 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. स्कॉटलैंड की पूरी टीम 18.5 ओवर में महज 147 रन बनाकर सिमट गई. स्कॉटलैंड की तरफ से कप्तान रिची बेरिंगटन ने सबसे ज्यादा 42 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान रिची बेरिंगटन ने महज 24 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए. रिची बेरिंगटन के अलावा टॉम ब्रूस ने 35 रन बटोरे.

वहीं, वेस्टइंडीज की टीम को जेसन होल्डर ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. रोमारियो शेफर्ड के अलावा जेसन होल्डर ने तीन विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी: 182/5, 20 ओवर (ब्रैंडन किंग 35 रन, शाई होप 19 रन, शिम्रोन हेटमायर 64 रन, रोवमैन पॉवेल 24 रन, शेरफेन रदरफोर्ड 26 रन, रोमारियो शेफर्ड नाबाद 6 रन और मैथ्यू फोर्डे नाबाद 1 रन.)

स्कॉटलैंड की गेंदबाजी: (माइकल लीस्क 1 विकेट, ओलिवर डेविडसन 1 विकेट, ब्रैड करी 2 विकेट और सफयान शरीफ 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी: 147/10, 18.5 ओवर (जॉर्ज मुन्से 19 रन, माइकल जोन्स 1 रन, ब्रैंडन मैकमुलेन 14 रन, रिची बेरिंगटन 42 रन, टॉम ब्रूस 35 रन, मैथ्यू क्रॉस 11 रन, मार्क वॉट 15 रन, माइकल लीस्क 0 रन, ओलिवर डेविडसन 0 रन, सफ़यान शरीफ़ 0 रन और ब्रैड करी नाबाद 2 रन.)

वेस्टइंडीज की गेंदबाजी: (जेसन होल्डर 3 विकेट, शमर जोसेफ 1 विकेट, रोमारियो शेफर्ड 5 विकेट, गुडाकेश मोती 1 विकेट).

नोट: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.