Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 2nd T20I Match 2025 Scorecard Update: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 3 अगस्त को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला फ्लोरिडा (Florida) के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल (Central Broward Regional Park Stadium Turf Ground, Lauderhill) में खेला गया. दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: How To Watch England vs India, London Test Day 4 Live Streaming In India: लंदन टेस्ट में चौथे दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 8 विकेट की दरकार, गेंदबाजों पर होंगी सबकी निगाहें; यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सलमान आगा की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 53 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान सलमान आगा और हसन नवाज़ ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 113 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर महज 133 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 40 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान हसन नवाज ने 23 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के लगाए. हसन नवाज के अलावा कप्तान सलमान आगा ने 38 रन बनाए.
दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज की टीम को जेसन होल्डर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. जेसन होल्डर के अलावा गुडाकेश मोती ने दो विकेट चटकाए. वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 134 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 41 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज की तरफ से गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा 28 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान गुडाकेश मोती ने 20 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के लगाए. गुडाकेश मोती के अलावा कप्तान शाइ होप ने 21 रन बटोरे.
वहीं, पाकिस्तान की टीम को मोहम्मद नवाज ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद नवाज के अलावा सुफियान मुकीम और सईम अय्यूब ने दो-दो विकेट चटकाए. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला कल यानी 4 अगस्त को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल में भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 133/9, 20 ओवर (सईम अयूब 7 रन, साहिबजादा फरहान 3 रन, फखर जमान 20 रन, मोहम्मद हारिस 4 रन, सलमान आगा 38 रन, हसन नवाज 40 रन, मोहम्मद नवाज 2 रन, फहीम अशरफ 0 रन, शाहीन अफरीदी नाबाद 2 रन, हसन अली 8 रन और सुफियान मुकीम नाबाद 1 रन.)
वेस्टइंडीज की गेंदबाजी: (जेसन होल्डर 4 विकेट, शमर जोसेफ 1 विकेट, अकील होसेन 1 विकेट, गुडाकेश मोती 2 विकेट और रोस्टन चेज़ 1 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी: 135/8, 20 ओवर (एलिक अथानाज़ 2 रन, ज्वेल एंड्रयू 12 रन, शाई होप 21 रन, शेरफेन रदरफोर्ड 9 रन, रोस्टन चेज़ 16 रन, गुडाकेश मोती 28 रन, कीसी कार्टी 3 रन, जेसन होल्डर नाबाद 16 रन, रोमारियो शेफर्ड 15 रन और शमर जोसेफ नाबाद 2 रन.)
पाकिस्तान की गेंदबाजी: (शाहीन अफरीदी 1 विकेट, मोहम्मद नवाज 3 विकेट, सुफियान मुकीम 2 विकेट और सईम अय्यूब 2 विकेट).
नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY