West Indies vs Bangladesh 3rd ODI Match 2024 Key Players To Watch Out: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

हाल ही में बांगलादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2-1 से सीरीज हार कर आ रहीं हैं. अब वेस्ट इंडीज के खिलाफ बांगलादेश अपनी मजबूत वापसी करने के लिए तैयार हैं. कप्तान मेंहदी हसन मिराज ने पिछली कुछ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम जैसे गेंदबाजों के पास अनुभव है.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश (Photo: @windiescricket/@BCBtigers)

West Indies National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 3rd ODI Match 2024: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 12 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट किट्स (St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे (Warner Park, Basseterre) में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे खेला जाएगा. वेस्टइंडीज की नजरें वार्नर पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में सीरीज क्लीन स्वीप पर टिकी हैं. वेस्टइंडीज ने दूसरा वनडे सात विकेट से जीता था. West Indies vs Bangladesh 3rd ODI Match 2024 Live Streaming In India: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच आज खेला जाएगा तीसरा वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

यह मैच खासतौर पर बांगलादेश के लिए काफी अहम है, जो अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी तैयारियों में जुटे हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम के पास घरेलू मैदान का फायदा है. वेस्टइंडीज इस सीरीज में बांगलादेश को हराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हाल ही में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 2-1 से जीत हासिल की. अब वेस्टइंडीज की निगाहें बांगलादेश के खिलाफ वनडे सीरीज पर हैं. कप्तान शाई होप के नेतृत्व में वेस्ट इंडीज की टीम अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से बांगलादेश को कड़ी चुनौती देने को तैयार है.

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, और कीसी कार्टी जैसे खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड और शिम्रोन हेटमायर भी बड़े शॉट्स के लिए मशहूर हैं. गेंदबाजी में अल्ज़ारी जोसेफ और गुडाकेश मोटी तेज गेंदबाजी में सफलता दिला सकते हैं, वहीं रोस्टन चेज स्पिन विभाग में अच्छे विकल्प हैं.

हाल ही में बांगलादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2-1 से सीरीज हार कर आ रहीं हैं. अब वेस्ट इंडीज के खिलाफ बांगलादेश अपनी मजबूत वापसी करने के लिए तैयार हैं. कप्तान मेंहदी हसन मिराज ने पिछली कुछ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम जैसे गेंदबाजों के पास अनुभव है. बल्लेबाजी में महमुदुल्लाह और तौहिद ह्रिदॉय से काफी उम्मीदें होंगी. इसके अलावा, जाकर अली विकेटकीपर के रूप में भी महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI vs BAN Head To Head Records)

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 46 वनडे मुकाबला खेला गया है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई हैं. वेस्टइंडीज ने 23 और बांग्लादेश ने 21 वनडे मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दो मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं. इस मुकाबले में काटें की टक्कर होने की संभावना है.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

कीसी कार्टी: वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज कीसी कार्टी ने पिछले 10 मैचों में 64.14 की औसत और 86.01 की स्ट्राइक रेट के साथ 449 रन बनाए हैं. कीसी कार्टी का धैर्य और रन बनाने की क्षमता टीम के लिए एक मजबूत आधार रही है.

शेर्फेन रदरफोर्ड: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शेर्फेन रदरफोर्ड ने पिछले 7 मैचों में 87 की औसत और 111.06 की शानदार स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए हैं. शेर्फेन रदरफोर्ड की आक्रामक बल्लेबाजी टीम की रन गति को तेज़ रखने में सहायक रही है.

अल्जारी जोसेफ: वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने 8 मैचों में 6.63 की इकॉनमी और 23.64 की स्ट्राइक रेट के साथ 14 विकेट चटकाए हैं. अल्जारी जोसेफ की तेज़ और सटीक गेंदबाजी टीम के लिए अहम रही है.

सौम्य सरकार: बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज सौम्य सरकार ने 9 मैचों में 48 की औसत और 92.56 की स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए हैं. सौम्य सरकार की निरंतरता और आक्रामकता बांग्लादेश के मध्यक्रम को मजबूती देती है.

मेंहदी हसन मीराज: बांग्लादेश कप्तान मेंहदी हसन मीराज ने बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया है. मेंहदी हसन मीराज ने पिछले 10 मैचों में 32.71 की औसत और 69.81 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 229 रन बनाए हैं.

तस्किन अहमद: बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज तस्किन अहमद ने पिछले छह मुकाबलों में 5.35 की इकॉनमी और 23.57 की स्ट्राइक रेट के साथ 14 विकेट हासिल किए हैं. तस्किन अहमद का सटीक और आक्रामक गेंदबाजी बांग्लादेश के लिए सफलता का एक बड़ा कारण रहा है.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश तीसरे वनडे मुकाबले की संभावित प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स.

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: जेकर अली, लिटन दास (विकेटकीपर), तंज़ीद हसन, सौम्या सरकार, मेहदी हसन मेराज़ (कप्तान), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, रिशद हुसैन, तन्ज़ीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Hatia UNO Viral Video: विवादित वीडियो वायरल होने के बाद हटिया के UNO मोहम्मद अलाउद्दीन हटाए गए, बनाए गए OSD

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

\