West Indies vs Bangladesh 2nd Test 2024 Day 3 Scorecard: तीसरे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट पर 193 रन, वेस्टइंडीज पर बनाई 211 रनों की बढ़त
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन 1 दिसम्बर को जमैका के किंग्सटन के सबीना पार्क में खेला गया. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए हैं. इसके साथ ही मेहमान टीम ने 211 रनों की बढ़त भी बना ली है.
West Indies Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd Test 2024 Day 3 Scorecard: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन 1 दिसम्बर को जमैका के किंग्सटन के सबीना पार्क में खेला गया. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए हैं. इसके साथ ही मेहमान टीम ने 211 रनों की बढ़त भी बना ली है. बांग्लादेश की ओर से जकर अली 49 गेंदों में 29 रन और तैजुल इस्लाम 22 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद हैं. इसके अलावा शादमान इस्लाम 86 रन, शहादत हुसैन दीपू 28 रन, कप्तान मेहदी हसन मिराज 42 और लिटन दास 25 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं वेस्टइंडीज ने ओर से दूसरी पारी में अब तक शमर जोसेफ ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. जबकि जेडन सील्स, अल्ज़ारी जोसेफ और जस्टिन ग्रीव्स को 1-1 विकेट मिला. यह भी पढें: Zimbabwe vs Pakistan, 2nd T20I Match 2024 Key Players To Watch Out: जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर
मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की पहली पारी 71.5 ओवर में 164 रन सिमट गई. बांग्लादेश की ओर से शादमान इस्लाम ने सबसे ज्यादा 137 गेंदों में 64 रन बनाए. इसके अलावा शहादत हुसैन दीपू 22 रन, कप्तान मेहदी हसन मिराज 36 रन, महमूदुल हसन जॉय 3 रन, लिटन दास 1 रन और जेकर अली ने 1 रन बनाए. जबकि मोमिनुल हक बिना खाता खोले आउट हो गए.
तीसरे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट पर 193 रन
The battle isn't over yet!💥
All in to see something special on Day 4️⃣.#WIvBAN | #WIHomeForChristmas pic.twitter.com/lLjxDyp59v
— Windies Cricket (@windiescricket) December 2, 2024
वहीं वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स ने 15.5 ओवर में 10 मेडन और 5 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा शमर जोसेफ ने 3 विकेट और केमर रोच ने 2 विकेट झटके. जबकि अल्ज़ारी जोसेफ को 1 विकेट मिला.
जवाब में तीसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 146 रनों पर सिमट गई. वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा कीसी कार्टी ने 40 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान क्रैग ब्रैथवेट 39 रन, मिकाइल लुइस 12 रन, कावेम हॉज 3 रन, एलिक अथानाज़े 2 रन, जस्टिन ग्रीव्स 2 रन और जोशुआ दा सिल्वा 5 रन बनाए. वहीं बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा नाहिद राणा ने 5 विकेट चटकाए. जबकि हसन महमूद ने 2 विकेट को झटके. इसके अलावा तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज को 1-1 विकेट मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2024 08:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

