West Indies vs Bangladesh 1st Test, Antigua Stats: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट, यहां जानें सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम के आंकड़े; पिच रिपोर्ट, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट आज यांनी 22 नवंबर को खेली जाना है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश(Photo: @windiescricket)

West Indies Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st Test 2024, Antigua Stats and Record: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट आज यांनी 22 नवंबर को खेली जाना है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज की टीम हाल ही में अपने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी. जिसमें उसे 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में मेजबान टीम अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी. दूसरी ओर, बांग्लादेश को हाल ही में अपने घर साउथ अफ्रीका से 2-0 टेस्ट सीरीज में हार का सामना पड़ा है. ऐसे में वेस्टइंडीज को बांग्लादेश की टीम एक कड़ी चुनौती देना चाहेगी. यह भी पढें: West Indies vs Bangladesh Test Stats: टेस्ट में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच कुछ ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी के नाम

बता दें की क्रेग ब्रैथवेट बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की अगुआई करेंगे. जबकि वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज ऑलराउंडर जेसन होल्डर की कंधे की चोट से उबर रहे हैं. इसलिए उनका टीम में चुनाव नहीं हुआ है. दूसरी ओर, टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश की कमान नजमुल हुसैन शान्तो के हाथों में है. जबकि बांग्लादेश के सीनियर खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम को टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है. शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के दौरान विकेटकीपिंग करते समय मुशफिकुर रहीम की बायीं तर्जनी अंगुली में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके कारण उन्हें तीन मैचों की मौजूदा वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा और अब टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. बांग्लादेश वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट एंटीगुआ में खेलेगा. टेस्ट सीरीज के बाद बांग्लादेश को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलना है.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीम टेस्ट में कुल अब तक 20 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. वेस्टइंडीज ने 20 में से 14 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 4 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा दो मैच ड्रा रहे है. इसके अलावा वेस्टइंडीज ने 20 में से 7 मैच अपने घर पर जीत हैं और इतने ही मैच घर के बाहर जीते हैं. वहीं बांग्लादेश ने दो मैच अपने घर और दो मैच घर के बाहर जीते हैं.

इसके अलावा दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज 2022 में खेली थी. तब बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था और मेजबान टीम ने 2-0 सीरीज ने अपने नाम किया था. इसे इतना पता चलता है की वेस्टइंडीज की ज्यादा मजबूत है.

पिच रिपोर्ट

सर विवियन रिचर्ड्स की पिच पर शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. जिससे वह बल्लेबाजों को परेशान कर सकतें हैं. हालांकि खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों के लिए पिच ज़्यादा अनुकूल होते जाएगी है. ऐसे में जो बल्लेबाज एक बार टिक गया वह बड़ी पारी भी खेल सकता है. इसके अलावा खेल जैस-जैसे आगे बढ़ेगा स्पिनर्स का रोले अहम होगा। ऐसे में टॉस जीतने वाली पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं.

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में टेस्ट मैच के आंकड़े

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम पर अब तक कुल 12 टेस्ट मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 बार जीत हासिल की है, जबकि दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 बार जीत हासिल की है. इसके अलावा 6 मैच ड्रा पर खत्म हुआ है.

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम पर पहली पारी का औसत स्कोर: 272

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम पर दूसरी पारी का औसत स्कोर: 319

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम पर तीसरी पारी का औसत स्कोर: 277

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम पर चौथी पारी का औसत स्कोर: 166

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम पर सर्वोच्च टीम स्कोर भारत ने बनाया है. टीम इंडिया ने 21 जुलाई 2016 को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 566 रन बनाए थे. इसके अलावा इस मैदान पर सबसे काम स्कोर बांग्लादेश ने बनाया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम 43 रनों पर सिमट गई थी.

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम पर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन और विकेट किसके नाम है?

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम पर वेस्टइंडीज के क्रेग ब्रैथवेट ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. क्रेग ब्रैथवेट ने 9 टेस्ट मैचों की 17 पारियों में 45.62 की औसत से 730 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं. इसके अलावा सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम पर सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के केमर रोच के नाम है. केमर रोच ने 9 टेस्ट मैचों की 17 पारियों में कुल 50 विकेट चटकाए हैं.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश प्लेइंग 11:

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, कीसी कार्टी, एलिक अथानाजे, केवम हॉज, जस्टिन ग्रीव्स, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), अल्ज़ारी जोसेफ, केमर रोच, जेडन सील्स, शमर जोसेफ.

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन: महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, शहादत हुसैन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), जेकर अली, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), ताइजुल इस्लाम, नाहिद राणा, हसन महमूद.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

\