क्रिकेट

West Indies vs Australia, 3rd T20I Match 2025 Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, एक क्लिक पर देखें लाइव स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्टइंडीज को 11 मुकाबलों में जीत मिली हैं. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला हैं. वेस्टइंडीज की टीम पिछले छह मैचों में केवल एक जीत हासिल कर पाई है.

West Indies vs Australia, 3rd T20I Match 2025 Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, एक क्लिक पर देखें लाइव स्कोरकार्ड
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 3rd T20I Match 2025 Live Score Update: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 26 जुलाई को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट किट्स (St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे (Warner Park, Basseterre) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में वासपी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाइ होप (Shai Hope) कर रहे हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) के हाथों में हैं. दोनों टीमों के एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. यह भी पढ़ें: West Indies vs Australia, 3rd T20I Match 2025 Toss Winner Prediction: वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज ने अपने 20 स्क्वाड में युवा खिलाड़ी ज्वेल एंड्रयू और जेडिया ब्लेड्स को पहली बार शामिल किया है. 18 वर्षीय एंड्रयू एक उम्दा विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जबकि ब्लेड्स बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका तब लगा जब मैट शॉर्ट साइड स्ट्रेन और स्पेंसर जॉनसन के पीठ दर्द के कारण के कारण सीरीज से बाहर हो गए. जबकि जेक फ्रेजर-मैकगर्क की टीम में वापसी हुई है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI vs AUS T20I Head To Head)

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्टइंडीज को 11 मुकाबलों में जीत मिली हैं. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला हैं. वेस्टइंडीज की टीम पिछले छह मैचों में केवल एक जीत हासिल कर पाई है. भारत और श्रीलंका में होने वाले 2026 के टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए यह अहम मुकाबला होने वाला है. वेस्टइंडीज ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी आखिरी टी20 सीरीज 1-2 के अंतर से गंवा दी थी. घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ छह जीत और सिर्फ तीन हार दर्ज की है.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 04:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).