IPL में धूम मचाने वाले वेस्टइंडीज के इस युवा विस्फोटक विकेटकीपर खिलाड़ी ने की शादी, देखें खूबसूरत तस्वीर

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के 25 वर्षीय युवा विकेटकीपर खिलाड़ी निकोलस पूरन ने शादी कर ली है. पूरन की पत्नी का नाम अलीसा मिगुअल है. पूरन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना और अपनी पत्नी का एक तस्वीर शेयर करते हुए इस खबर की पुष्टि की है.

निकोलस पूरन और अलीसा मिगुअल (Photo Credits: Instagram/nicholaspooran)

नई दिल्ली, 1 जून: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies Cricket Team) के 25 वर्षीय युवा विकेटकीपर खिलाड़ी निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने शादी कर ली है. पूरन की पत्नी का नाम अलीसा मिगुअल (Alisa Miguel) है. पूरन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना और अपनी पत्नी का एक तस्वीर शेयर करते हुए इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने मिगुअल के साथ शादी के जोड़े में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'इस जीवन में भगवान ने मुझे काफी कुछ दिया है, लेकिन तुम्हारे आने से बड़ी कोई और चीज नहीं हो सकती है. मिस्टर एंड मिसेज पूरन का स्वागत है.'

इससे पहले निकोलस पूरन ने बीते साल यानी साल 2020 में मिगुअल के साथ सगाई की थी. उस दौरान उन्होंने मिगुअल को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया था और रिंग पहनाई थी. इस दौरान उन्होंने अपने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत करते हुए बताया कि, 'भगवान ने हमें काफी आर्शीवाद दिया है. मुझे ये बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मैंने और मिगुअल ने सगाई कर ली है.'

बात करें निकोलस पूरन के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए अबतक 28 वनडे मैच खेलते हुए 25 पारियों में 49.1 की एवरेज से 982 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम एक शतक और सात अर्धशतक दर्ज है. इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के लिए 27 T20I क्रिकेट मैच खेलते हुए 24 पारियों में 19.6 की एवरेज से 392 रन बनाए हैं. T20I क्रिकेट में उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज है.

वहीं बात करें उनके आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 28 मैच खेलते हुए 26 पारियों में 24.9 की एवरेज से 549 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.8 का रहा है. आईपीएल में उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज है.

बात करें निकोलस पूरन के विकेटकीपिंग के बारे में तो उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए वनडे में आठ कैच, दो रन आउट और एक स्टंपिंग किए हैं. इसके अलावा T20I क्रिकेट में 16 कैच, दो रन आउट और एक स्टंप आउट किया है. वहीं आईपीएल में तीन रन आउट और 11 कैच लपके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड